DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

Covid-19) प्रधानमंत्री के 87 वें मन की बात को प्रोजेक्टर द्वारा सुना और देखा गया व सरोज रंजन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात के द्वारा विभिन्न प्रयोग करने का अवसर मिलता है।

आरा/भोजपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के मन की बात को भोजपुर जिला के सभी बूथों पर विभिन्न माध्यमों से सुना गया।
 आरा शहर के बूथ नंबर 270 नवादा केंद्र पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल सहित जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम रंजन चतुर्वेदी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रंग बहादुर यादव की उपस्थिति में प्रधानमंत्री के 87 वें मन की बात को प्रोजेक्टर द्वारा सुना और देखा गया। 
बूथ अध्यक्ष अमित कुशवाहा की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा जिला महामंत्री संजय तिवारी ने किया।
 प्रधानमंत्री जी के मन की बात को सुनने के उपरांत किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात के द्वारा विभिन्न प्रयोग करने का अवसर मिलता है ।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा भावना से कार्य करते रहते है। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसके पोस्टल साटने वाले और झंडा लगाने वाले कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद  तक जाता है।
 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देव दुर्लभ इसलिए कहे जाते हैं कि करोना के समय में जहाँ सभी पार्टियों के कार्यकर्ता,नेता अपने आप को घर मे छुपाए थे, वही भाजपा के कार्यकर्ता मानव जीवन को बचाने के लिए सेवा कर रहे थे।
 मोदी जी के जीवन से हमको सीख लेनी चाहिए ।उनके जीवन से हमें सेवा और समर्पण का प्रेरणा मिलता है। आज के अन्य दल जहाँ सत्ता प्राप्त करने के लिए हथकंडे अपनाते हैं और उसको अपना साधन बनाते हैं, वही भारतीय जनता पार्टी सत्ता को साध्य नहीं बल्कि मानव जीवन की सेवा करने का साधन बनाते है।
 भाजपा का साध्य समाज और राष्ट्र है। राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए हमारे कार्यकर्ता और सरकार काम करती है। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह ने किया। उक्त कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजीत मिश्रा ,सुरेश राय ,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम रंजन चतुर्वेदी, अमृत आनंद, मिथुन शर्मा, राजेश वर्मा, अमृत आनंद, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी प्रह्लाद राय, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम प्रकाश पांडे सहित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शंभू चौरसिया, लव पांडेय,मीडिया संयोजक संजय कुमार सिंह, आईटी जिला संयोजक कुमार गौतम,विजेता विजयवर्धन, विभु सिंह आदि थे।
प्रधानमंत्री जी के मन की बात आज भोजपुर जिला के सभी 32 मंडल अंतर्गत सभी बूथों पर विभिन्न माध्यमों से सुना गया ।सेवा और समर्पण अभियान के तहत मन की बात के बाद बूथो पर पन्ना प्रमुख की समीक्षा भी की गई और इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रम जैसे वृक्षारोपण टीकाकरण प्रधानमंत्री गरीब राशन वितरण थैला,  संगोष्ठी आदि कार्यक्रम भी हुआ। सेवा और समर्पण अभियान 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक लगातार बूथ स्तर तक किए जा रहे हैं जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता समाज के सभी वर्गों के बीच केंद्र सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने तथा उनकी सेवा मे समर्पित है।