DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

भारत रत्न ‘सरदार बल्लभ भाई पटेल की 146 वीं जयंती मनाया गया |

 आधुनिक भारत के शिल्पकार, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रणेता भारत रत्न ‘सरदार बल्लभ भाई पटेल की 146 वीं जयंती भाजपा जिला कार्यालय मे मना।

आरा/भोजपुर| स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री, गृहमंत्री,संचार मंत्री,रियासत मामले के मंत्री,देश के एकता और अखंडता के प्रणेता भारत रत्न ‘सरदार बल्लभ भाई पटेल’ की 146 वीं जयंती को एकता दिवस के रुप मे भाजपा जिला कार्यालय मे मनाया गया।उक्त अवसर पर जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष डाँ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी की अध्यक्षता मे कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अभिषेक राय ने किया।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम सरदार वल्लभ भाई पटेल के तैलीय चित्र पर उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डाँ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने सरदार जी के ब्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम स्वतंत्र भारत मे स्वतंत्रता की साँस सरदार जी के कारण ही ले रहे है। 562 देशी रियासतो को भारत राष्ट्र मे मिला कर उन्होने पूरे राष्ट्र को एक सूत्र मे पिरोकर एकता और अखंडता का अदभूत उदाहरण प्रस्तुत किया।आज तक विश्व मे ऐसा कोई ब्यक्ति या शासक पैदा नही हुआ|

 बिना रक्त बहाए उतनी संख्याओ मे राज्यो को  अपने राष्ट्र मे विलय किया हो। तीन रियासत जुनागढ, हैदराबाद और जम्मू काश्मीर की मनमानी के बावजूद जुनागढ और हैदराबाद को भारत राष्ट्र मे एक वर्ष के अंदर मिलाना ऐतिहासिक रहा और यदि जम्मू काश्मीर का मामला प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के पास नही होता और  संयुक्त राष्ट्र संघ मे नही जाता तो लौह पुरूष द्वारा समस्या सुलझ गया होता, लेकिन उनके भारत के एकीकरण के सपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 मे जम्मु-काश्मीर से विशेष राज्य अधिनियम 370 और 35 क हटाकर पूरा किया।आज जम्मू काश्मीर और लद्दाख केन्द्र शासित राज्य बनकर भारत राष्ट्र के संघीय प्रणाली मे शामिल हो गया।

सही मायने मे आज जम्मू काश्मीर आजाद हो गया।बारदोली सत्याग्रह के सफलता के बाद महिलाओं द्वारा दी गई ‘सरदार’ की उपाधी सही मायने मे भारत के सरदार के रुप मे सिद्ध हुआ। अखंड भारत के परिकल्पना को साकार करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के  विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति बनाकर विश्वस्तरीय पहचान दी। सरदार जी के विपरीत परिस्थिति मे उचित निर्णय लेने की क्षमता को हम सभी को जीवन मे ग्रहण कर ही उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते है।

भाजपा विधी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तारकेश्वर  ठाकुर  ने कहा कि सरदार जी एक बहुत अच्छे अधिवक्ता भी थे।वे एक कर्तब्यनिष्ठ राष्ट्रभक्त, राजनीतिज्ञ थे।उनमे नेतृत्व क्षमता गजब की थी।

किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी प्रहलाद राय ने उनके धार्मिक ब्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजाद भारत के प्रथम गृह मंत्री का पहला निर्णय सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण था। उनके ब्यक्तित्व को हम सभी को धारण करना चाहिए।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रताप सिंह ने किया।

कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष शंभु चौरसिया, जिला मीडिया संयोजक संजय कुमार सिंह,आईटी जिला संयोजक कुमार गौतम,कार्यालय मंत्री सचिन सिन्हा, जिला प्रवक्ता राजीव रंजन तिवारी, शिवजी सिंह,विधी प्रकोष्ठ जिला संयोजक मणिशंकर सिंह,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, संतोष केसरी,विशाल सिंह,प्रेम चन्द्र राय सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।