DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

नगर निगम कर्मियों के लिए वाट्सअप चैट बॉट का प्रशिक्षण दिया गया / आमजनों को एक वाट्सअप नबंर पर मिलेगी सभी प्रकार की सुविधाएं।

पटना/बिहार| पटना नगर निगम द्वारा नागरिकों को सेवाएं एवं उनसे प्राप्त शिकायतों के निवारण हेतु वॉट्सअप चैट बॉट 9264447449 का निर्माण किया गया है। सिर्फ एक नंबर के माध्यम से निगम नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं एवं उनसे प्राप्त शिकायतों को त्वरित निवारण किया जाएगा। पटना नगर निगम द्वारा इसके लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों का प्रशिक्षण मुख्यालय मौर्यालोक जा रहा है। ट्रेनिंग के लिए विशेष टीम भी गठित की गई है। 

रोस्टर के माध्यम से  दिया गया प्रशिक्षण

01 सभी प्रमंडल (जलापूर्ति एवं विद्युत प्रमंडल सहित) एवं जोनल 21.06.2023  

02 बाँकीपुर अंचल एवं कंकड़बाग अंचल 22.06.2023  

03 अजीमाबाद अंचल एवं पटना सिटी अंचल   23.06.2023

04 नूतन राजधानी एवं पाटलीपुत्रा अंचल 24.06.2023

05 कंट्रोल रूम 25.06.2023  

आमजनों को वाट्सअप चैट बॉट के माध्यम से मिलेगी कई सुविधाएं

पटना नगर निगम द्वारा निर्मित वाट्सअप चैट बॉट अपने तरह की एक अलग पहल है। इसके माध्यम से शहरवासियों को कई तरह की सुविधाएं सफाई, डोर टू डोर वाहन लोकेशन, स्ट्रीट लाइट, होल्डिंग टैक्स जमा करने, छठ के दौरान नजदीक गंगा घाट सहित नगर निगम की कई सेवाओं का लाभ बिना नगर निगम कार्यालय में आये ले सकते है।