DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

जननायक कर्पुरी ठाकुर का 100वाँ जयंती समारोह के दौरान वीरबल यादव ने कहा की कर्पूरी ठाकुर के जीवनी से हम युवाओं को प्रेरणा लेने की ज़रूरत व व्यक्ति नहीं विचारधारा थे। और विचार कभी मरता नहीं। कपिल देव अकेला

आरा/भोजपुर। राष्ट्रीय जनता दल भोजपुर इकाई द्वारा स्थानीय ज़िला प्रधान कार्यालय में जननायक कर्पुरी ठाकुर का 100वाँ जयंती समारोह मनाया गया।
जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष वीरबल यादव व संचालन प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान ने किया। 
इस मौक़े पर तमाम राजद नेताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस मैके पर सभा को संबोधित करते हुए ज़िलाध्यक्ष वीरबल यादव ने कहा की कर्पूरी ठाकुर के जीवनी से हम युवाओं को प्रेरणा लेने की ज़रूरत है। उनके बताये रास्ते पर चलते हुए उनके विचारों को आत्मसात् करने की आवश्यकता है। 
वहीं वरिष्ठ राजद नेता कपिल देव अकेला ने कहा की कर्पूरी जी व्यक्ति नहीं विचारधारा थे। और विचार कभी मरता नहीं। विचार से देश महान बनता है। सहज जीवनशैली के धनी और ईमानदार व्यक्तित्व के माध्यम से उन्होंने इस देश को बहुत कुछ दिया है। युवाओं को उन चीजों को सहेजने की ज़रूरत है।
वहीं दूसरी ओर प्रदेश सचिव मनोज सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी सदा गरीबों के अधिकार के लिए लड़ते रहे। उनकी सेवा भावना के कारण ही उन्हें जन नायक कहा जाता था। यह भावना हमारे राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी की है। राजद सदैव कर्पूरी जी के रास्ते पर चलती रहेगी।
कार्यक्रम में ज़िप अध्यक्ष आशा देवी, प्रमुख मुकेश सिंह यादव, पूर्व ज़िप उपाध्यक्ष शैलेंद्र राम, एकराम आलम, ओम प्रकाश शर्मा, महफुज़ आलम, छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक रंजन, युवा राजद ज़िला अध्यक्ष अरुण सिंह यादव, मुकुल यादव, ज़िप सदस्य भीम यादव, सोनू रजक, जगदीश कुशवाहा, मदन राय, गंगहर पंचायत अध्यक्ष धनजीत यादव, ईशान राज, अधिवक्ता सुभाष यादव, भूनेश्वर यादव, शिव कुमार शर्मा, बूटेश्वर यादव, सीताराम जी, अनूप मौर्य, मुन्ना राज समेत अन्य थे।