DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन में तैयारी का निरीक्षण करने जगदीशपुर पहुंचे गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने किया कार्यकर्ताओं के साथ ….

(संपादक गौतम कुमार)
आरा/बिहार। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आगामी 23 अप्रैल बाबु कुँवर सिंह जयंती के अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जगदीशपुर आगमन होना हैं जिसको लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे गृह राज्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल जगदीशपुर में कार्यकताओं के साथ किया बैठक।

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का स्वागत जीरो माइल पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी के नेतृत्व मे जिला पदाधिकारी, प्रदेश नेताओं, पूर्व विधायक और सैकड़ो कार्यकताओं द्वारा ढोल- बाजे के साथ माला और अंगवस्त्र के साथ किया गया। आरा से जगदीशपुर के बीच बेहरा, नयका टोला, जगदीशपुर नगर मे भी स्वागत किया गया।

जगदीशपुर पहुँचने पर सर्वप्रथम किला मैदान मे बाबु कुँवर सिंह के प्रतिमा पर पुष्पांजलि और फुल माला चढाकर नमन किया गया।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मुख्य बैठक जगदीशपुर टाउन हाँल मे किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी और संचालन जगदीशपुर नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार ने किया। 
उक्त अवसर पर मंच पर उपस्थित अतिथियों मे कृषि मंत्री बिहार सरकार अमरेन्द्र प्रताप सिंह, बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर, शिवेश राम, बक्सर जिलाध्यक्ष माधुरी कुँवर, औरंगाबाद जिलाध्यक्ष, कौशल विद्यार्थी, ओमप्रकाश भुवन को पूर्व जिलाध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा द्वारा अंगवस्त्र से स्वागत किया गया।
केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा बताया गया कि अमृत महोत्सव वर्ष पर देश का सबसे बड़ा कार्यक्रम जगदीशपुर मे होने वाला है। जिसमे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन हो रहा है।
75000 तिरंगे झंडे के साथ लाखो कार्यकर्ता और जनता कार्यक्रम मे शामिल होंगे। कार्यक्रम को कृषि मंत्री सहित बड़हरा विधायक ने भी संबोधित किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा कहा कि भोजपुर, रोहतास, बक्सर सहित अन्य जिलो के पदाधिकारी, गणमान्य नेता सही अन्य लोग भी शामिल होंगे।