DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

Darshan

आरा में तेजस्वी यादव का “कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद” और “नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम”

आरा/ बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव का भोजपुर जिले के आरा में आगमन पर राष्ट्रीय जनता दल, भोजपुर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेस को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री वीरबल यादव ने बताया कि माननीय श्री तेजस्वी यादव जी का यह दौरा “कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम” एवं “नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम” के अंतर्गत आयोजित हो रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 22 जनवरी को ग्रैंड रिसॉर्ट, धनुपरा में आयोजित है। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम उनकी समस्याओं के समाधान पर केंद्रित रहेगा। साथ ही कार्यकर्ताओं और जनता के विचारों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की आगामी योजनाओं की रणनीति तैयार की जाएगी।

वहीं राजद के भोजपुर जिला प्रवक्ता आलोक रंजन ने बताया कि तेजस्वी यादव के इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को सुनना एवं पार्टी की नीतियों और आगामी योजनाओं को साझा करना है। वहीं नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी को लेकर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ नेता पूर्व विधान पार्षद लालदास राय, प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष आशा देवी, प्रमुख मुकेश सिंह यादव, प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, युवा राजद अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, गंगहर पंचायत अध्यक्ष धनजीत यादव उपस्थित थे।