ब्रह्मविद्या विहंगम योग

भारतीय नववर्ष पर आरा में विहंगम योग संत समाज की ‘स्ववेंद यात्रा’

आरा। भारतीय नववर्ष के शुभ अवसर पर विहंगम योग संत समाज द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ‘स्ववेंद यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति का संदेश देना और स्ववेन्द के महात्म्य को जन-जन तक पहुँचाना है।

यह यात्रा 30 मार्च 2025 (चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 2083) को प्रातः 8 बजे से महाराज हाता गली नंबर-2, आरा से प्रारंभ होगी। यात्रा नवादा थाना, बड़ी मठिया, शिवगंज मोड़, जेल रोड, गोपाली चौक, रमना मैदान, पकड़ी चौक, कतीरा मोड़ से होकर पुनः महाराज हाता, आरा में संपन्न होगी। समापन के अवसर पर सत्संग और महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

इन स्थानों पर भी निकलेगी यात्रा

इसके अलावा भोजपुर जिले के आरा, बाघी पाकड़, महर्षि सद्गुरु सदाफल देव आश्रम (सेमरांव), पीरो, तरारी, सहार-खैरा, जगदीशपुर, बिहिया, माधोपुर और बेलवनिया में भी स्ववेंद यात्रा निकाली जाएगी।

इस आयोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला सचिव विजय पाण्डेय और मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार ने दी।

Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts