DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

Satsang

आरा में ब्रह्मविद्या विहंगम योग संस्थान का सत्संग सह होली मिलन समारोह संपन्न

आरा, भोजपुर। ब्रह्मविद्या विहंगम योग संस्थान, भोजपुर जिला कार्यालय सह सत्संग भवन (महाराजा हाता, गली नं-2) में भव्य सत्संग सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सत्संग, भजन, आध्यात्मिक संदेश और होली गीतों की प्रस्तुति हुई। मंच संचालन श्रीकृष्णा प्रसाद ने किया।

गुरु बहन रुन्नी देवी के नेतृत्व में सामूहिक होली गीत “प्यारे खेलों विहंगम होली” प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया।

महर्षि सद्गुरु सदाफल देव आश्रम में भूमि पूजन का निमंत्रण

भोजपुर जिला सचिव विजय पांडेय ने जानकारी दी कि 13 मार्च 2025 को महर्षि सद्गुरु सदाफल देव आश्रम में बृहद सत्संग भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन सह हवन-यज्ञ का आयोजन प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। उन्होंने सभी गुरु भाई-बहनों को इस पावन अवसर पर सादर आमंत्रित किया।

सद्गुरु शरण में कर्म और अध्यात्म का महत्व

पटना पश्चिमी मंत्री उमेश कुमार ने कहा कि “हम सभी सद्गुरु की शरण में कर्म करने के लिए आए हैं। अध्यात्म हमें सिखाता है कि हर्ष और शोक दोनों परिस्थितियों में समभाव में रहें और मन की चाल में न फंसें।”

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष संदेश

बिहार राज्य समन्वयक सह दक्षिण बिहार महामंत्री श्री भूपेन्द्र राय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि “हमारे सद्गुरु सदाफल देव महाराज ने आठ दशक पूर्व ही यह संदेश दिया था— ‘नर नारी साधन करें, दोनों एक प्रकार।’ होली बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। संसार के समस्त कार्यों को करते हुए यदि मानव आपसी भेदभाव को भुलाकर आत्मोद्धार हेतु सद्गुरु के निर्देशन में मन के द्वंद्व को मिटाकर साधना में लगे, तो परमात्म तत्व की प्राप्ति संभव है। हमें प्रकृति जगत की होली के साथ आध्यात्मिक होली भी खेलनी चाहिए।”

कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान

इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में परामर्शक दीपनारायण प्रसाद, मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार, उप सचिव योगेन्द्र सिंह उर्फ टूना सिंह, जगदीशपुर अनुमंडल संयोजक दिनेश पाल, पीरो अनुमंडल संयोजक धर्मेन्द्र कुमार धीरज, डॉ. अंशु सिंह, जयमालती राय, आरा अनुमंडल संयोजिका रीना गुप्ता, पिंकी प्रसाद, शीला सिंह, सरिता पाठक और रीता देवी सहित अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।