DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

RCO का बाढ पीड़ितों ने पुतला किया दहन|भाकपा माले

आरा/भोजपुर | प्रखंड के 16 पंचायत को बाढ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग पर आज पिरौंटा के बाढ पीड़ितों द्वारा आरा सी.ओ.का पुतला दहन किया गया| अपने प्रेस ब्यान मे भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने पत्रकारों को बतलाया कि आरा प्रखंड को बाढ ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर युद्ध स्तर पर बाढ राहत कार्य चलाई जाय व बाढ ग्रस्त क्षेत्र घोषित नहीं होने पर बाढ पीड़ितों के बीच गुस्सा बढ रहा है, बाढ का पानी उतरने के बाद महामारी फैलने से रोकने का कोई उपाय नहीं हो रहा है| पशुओं के चारे की समस्या विकराल हो रही है, किसी भी बाढ पीड़ित को एक अदद पिरौंटा मे प्लास्टिक का त्रिपाल नहीं दिया गया है|
कार्यक्रम मे सामिल प्रमुख लोगों मे भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी, आरा प्रखंड कमिटी सदस्य हरिशंकर साह, मनोज पासवान, पूर्व मुखिया विजय यादव, सुनदरी देवी,सत्य प्रकाश राम.मनु पासवान, नीतिश यादव, पुष्पा देवी,रेखा देवी.रिंकू देवी रहे|