दिल्ली में PM CARES for Children Scheme के लाभार्थी बच्चों से संवाद करते मुख्यमंत्री।
दिल्ली | कोविड-19 महामारी के दौरान जिन बच्चों ने अपने माता-पिता और परिजनों को खोया, उनके लिए PM CARES for Children Scheme आज हिम्मत, भरोसा और आगे बढ़ने की ताकत बन रही है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली ने आज राजधानी के लाभार्थी बच्चों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान बच्चों के अनुभव, उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा की गई।
यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशील और दूरदर्शी सोच का साकार रूप मानी जा रही है। योजना के माध्यम से दिल्ली के 152 बच्चों को शिक्षा, इलाज, स्वास्थ्य बीमा और आवश्यक आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि वे आत्मनिर्भर जीवन की ओर आगे बढ़ सकें।
मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।