DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

दिल्ली में मुख्यमंत्री ने PM CARES for Children Scheme के तहत कोविड में अनाथ हुए बच्चों से संवाद किया।

PM CARES for Children Scheme बच्चों के लिए बनी संबल, दिल्ली में लाभार्थियों से संवाद

दिल्ली | कोविड-19 महामारी के दौरान जिन बच्चों ने अपने माता-पिता और परिजनों को खोया, उनके लिए PM CARES for Children Scheme आज हिम्मत, भरोसा और आगे बढ़ने की ताकत बन रही है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली ने आज राजधानी के लाभार्थी बच्चों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान बच्चों के अनुभव, उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा की गई।

PM CARES for Children Scheme से दिल्ली के 152 बच्चों को सहारा

यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशील और दूरदर्शी सोच का साकार रूप मानी जा रही है। योजना के माध्यम से दिल्ली के 152 बच्चों को शिक्षा, इलाज, स्वास्थ्य बीमा और आवश्यक आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि वे आत्मनिर्भर जीवन की ओर आगे बढ़ सकें।

मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।