भाजपा (BJP)

दिल्ली में जयराम ठाकुर ने नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट

राजनीति डेस्क | भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से नेता प्रतिपक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर श्री जयराम ठाकुर ने श्री नितिन नबीन को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

भेंट के दौरान भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ।

Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS