DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट कर बधाई दी।

दिल्ली में जयराम ठाकुर ने नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट

राजनीति डेस्क | भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से नेता प्रतिपक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर श्री जयराम ठाकुर ने श्री नितिन नबीन को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

भेंट के दौरान भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ।