पुरी रथ यात्रा 2025 की अद्भुत झलक – भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की दिव्य रथ यात्रा में उमड़ा जनसागर | DNTV LIVE
पुरी, ओडिशा | हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुरी नगरी में भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथ यात्रा बड़े धूमधाम और आस्था के साथ निकाली गई। इस पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचकर भगवान के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।
तीनों देव विग्रहों को विशेष श्रृंगार के साथ लकड़ी से निर्मित विशाल रथों में विराजमान कराया गया। इसके पश्चात विधिपूर्वक ‘पाहंडी’ अनुष्ठान के अंतर्गत उन्हें रथ तक लाया गया। भगवान बलभद्र ‘तालध्वज’, देवी सुभद्रा ‘दर्पदलन’, और भगवान जगन्नाथ ‘नंदीघोष’ रथ में विराजे।
भक्ति और उल्लास का संगम रथों को खींचने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। “जय जगन्नाथ” के नारों से गूंजती पुरी की गलियाँ आस्था से सराबोर रहीं। रथों की रस्सियों को छूना और खींचना श्रद्धालुओं के लिए सौभाग्य का विषय माना जाता है।
भव्य श्रृंगार और सांस्कृतिक आयोजन रथ यात्रा से पूर्व तीनों देवों का भव्य श्रृंगार किया गया जिसमें पारंपरिक परिधान, आभूषण, पुष्प और चंदन लेप शामिल था। मंदिर परिसर को 3000 किलोग्राम फूलों से सजाया गया, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना।
सांस्कृतिक मंचों पर भक्ति संगीत, ओडिशी नृत्य, और लोककलाओं का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
दर्शन के लिए LIVE प्रसारण जिन श्रद्धालुओं के लिए पुरी पहुंचना संभव नहीं था, उनके लिए रथ यात्रा का LIVE प्रसारण विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म और चैनलों पर किया गया। DNTV भक्ति चैनल और WhatsApp चैनल के माध्यम से भी लाखों लोगों तक यह दिव्यता सीधे पहुंचाई गई।
जय जगन्नाथ! पुरी की रथ यात्रा न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह भारत की आध्यात्मिक विरासत का जीवंत प्रतीक भी है।