DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

Indian Journalist Association / 15 August 2024

IJA द्वारा 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया।

साकची/जमशेदपुर| इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर इकाई द्वारा 78 वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर साकची जमशेदपुर स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य की अध्यक्षता में झंडोत्तोलन झारखण्ड प्रदेश सचिव आतिफ खान द्वारा सुबह दस बजे जिला कमिटी सदस्यों सहित राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।

पावन अवसर पत्रकारों ने उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के अद्वितीय योगदान को याद करते हुए कहा जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता का उपहार दिया।

भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आज़ाद, रानी लक्ष्मीबाई, सरदार वल्लभभाई पटेल, बाल गंगाधर तिलक और लाला लाजपत राय जैसे वीरों ने हमें ब्रिटिश साम्राज्य की जंजीरों से मुक्त कराया।इस अवसर पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के झारखण्ड प्रदेश सचिव आतिफ खान ने अपने वक्तव्य में कहा की इन महान नायकों के संघर्ष और बलिदान ने हमें एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। आज, हमारा कर्तव्य है कि हम उनके सपनों का भारत बनाने के लिए समर्पित हों, जहां हर व्यक्ति को समानता, स्वतंत्रता, और न्याय मिले। वहीँ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष श्री अनिल कुमार मौर्य ने कहा की स्वतंत्रता दिवस न केवल हमें अपने गौरवशाली इतिहास की याद दिलाता है, बल्कि हमें अपने भविष्य की दिशा तय करने की प्रेरणा भी देता है।

आइए, हम सब मिलकर इस स्वतंत्रता दिवस पर देश के विकास और एकता के लिए कार्य करने का संकल्प लें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। इस कार्यकम में मुख्य रूप से झारखण्ड प्रदेश सचिव आतिफ खान, कोल्हान प्रभारी सलमान खान, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य, जिला उपाध्यक्ष कलीमुल्लाह, कमलेश गिरी, अभिषेक व अन्य शामिल हुए