They were drenched in devotion and spiritual colors. During the Holi Milan ceremony
चरपोखरी, भोजपुर। महर्षि सद्गुरु सदाफल देव आश्रम, सेमरांव भोजपुर में भव्य भूमि पूजन, वैदिक हवन-यज्ञ एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन संरक्षण में संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं और संत महात्माओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आयोजन की शुरुआत भूमि पूजन से हुई, जिसे वैदिक रीति से आचार्य मृत्युंजय शास्त्री ने विधिवत संपन्न कराया। भूमि पूजन के साथ ही आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ और भक्तों ने धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की।
वैदिक रीति-रिवाजों से संपन्न हवन-यज्ञ ने पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक आभा से भर दिया। इस आयोजन में श्रद्धालु भक्तगण भक्ति और आध्यात्मिक रंग में सराबोर दिखे। होली मिलन समारोह के दौरान सभी भक्तों ने आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा दिया।
बिहार राज्य परामर्शक श्री ददन सिंह और बिहार राज्य समन्वयक श्री भूपेन्द्र राय ने संयुक्त रूप से कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूती प्रदान करते हैं। साथ ही, यह आयोजन धर्म और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस सफल आयोजन में भोजपुर जिला सचिव विजय पाण्डेय, उप सचिव योगेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार, आरा अनुमंडल संयोजक श्रीकृष्णा प्रसाद, संयोजिका रीना गुप्ता, पीरो अनुमंडल संयोजक धर्मेन्द्र कुमार धीरज, जगदीशपुर अनुमंडल संयोजक दिनेश पाल, तथा आश्रम प्रभारी वीरपाल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस आयोजन से श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया और समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया।