Meeting held in Sahar block regarding Adhikar Sammelan rally / Harendra Prasad Yadav
आरा/बिहार : – अधिकार सम्मेलन रैली को लेकर जिलाध्यक्ष मुखिया संघ भोजपुर के हरेंद्र प्रसाद यादव ने सहार प्रखंड का दौरा किया।
जिला मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद यादव ने पंचम दिन सहार प्रखंड का दौरा किया, जिसमें खैरा में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सहार प्रखंड अध्यक्ष श्री रामसुभक सिंह ने की और संचालन श्री महेंद्र प्रसाद मुखिया पेहराप ने किया। बैठक के आरंभ में जिलाध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद यादव को माला और अंगवस्त्र शौल से सम्मानित किया गया।
बैठक में रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया। सहार प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष ने बैठक की अध्यक्षता की। पंचायत और प्रखंड की समस्याओं पर चर्चा के साथ 28 जनवरी को आयोजित रैली के लिए विशेष रणनीति बनाई गई। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक पंचायत से कम से कम 50 लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में विशेष रूप से उपस्थित प्रमुख मुखियागण थे: विजय सिंह (अंधारी), बालाजी मुखिया (धनचछूहा), नाथुन सिंह (एकबारी), वसंत राम (सहार) आदि।