गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। दिल्ली पब्लिक स्कूल, खैराबाद, दरभंगा, बिहार और वर्ल्ड पीस, भारत के संयुक्त तत्वाधान में “सम्मान के साथ मृत्यु अपमान के जीवन से बेहतर है” विषय पर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को ग्लोबल इमाम हुसैन शांति पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के तहत उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
यह सम्मान सैय्यद दानिश (मुख्य संपादक, वर्ल्ड पीस, भारत) और शोएब अहमद खान (निदेशक, दिल्ली पब्लिक स्कूल, खैराबाद, दरभंगा, बिहार) के द्वारा प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कई वरिष्ठ सदस्यों और पत्रकारों ने सेराज अहमद कुरैशी को बधाई दी। बधाई देने वालों में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद परवेज़, राष्ट्रीय महासचिव गिरीराज सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी, सत्येंद्र मिश्रा, दीपक त्रिपाठी, मोहम्मद एजाजुल हक, सलमान अहमद, रंजीत कुमार सम्राट, और अन्य गणमान्य सदस्य शामिल थे।
इस अवसर पर कई प्रमुख व्यक्तित्वों ने सेराज अहमद कुरैशी के योगदान को सराहा और उनकी सफलता को प्रेरणादायक बताया।

