Categories: Bihar

Covid-19(Unlock) रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण सिन्हा बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य/ भाजपा जिला ओ बी सी ने सम्मानित किया।

              

भोजपुर/बिहार। आज भारतीय जनता पार्टी के ओ बी सी मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेराम चनदवंशी के नेतृत्व मे आरा विधान सभा के महादेवा रोड आरा में भाजपा जिला मीडिया प्रमुख डाक्टर रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण सिन्हा को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर अपने मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ अंग वस्त्र एव फूलममाला से सम्मानित किया गया।
सम्मानित करने के बाद मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेराम चनदवंशी ने कहा कि कर्ण जी 30 वर्षो से लगातार मंडल से लेकर जिला मे अनेकों पद पर रहकर काम करते आ रहे। लगातार छः सत्र से भाजपा जिला मीडिया प्रमुख पद पर काम कर रहे है। इसी काम को देखकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर संजय जयसवाल, भाजपा संगठन महामंत्री नागेन्द्र, भाजपा संगठन सह मंत्री शिव नारायण ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी को बधाई एव शुभकामनाएं दी गई।
   बधाई देने वाले मोर्चा के जिला महामंत्री संतोष कुमार चनदवंशी, मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व भाजपा सरैया मंडल अध्यक्ष व मुखिया नंद गोपाल पंडित, मोरचा के जिला उपाध्यक्ष अलोक सिंह , मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष हरेनदर सिह, मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अमर कुमार, राकेश कुमार, मोर्चा के जिला महामंत्री संतोष कुमार चनदवंशी सहित कई अन्य लोग मौके पर उपस्थित थे।
Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts