{मुकेश सिंह जैतेश}
भोजपुर/आरा-: लद्दाख के गलवान घाटी में कायराना हरकत करके भारतीय जवानों पर हमला करने वाले चीन के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है।पूरा देश शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर भारतीय सेना के सम्मान में नतमस्तक है,वही चीन के कायराना हरकत से आक्रोशित है।इसी क्रम में सेना के 20 शहीदों को गर्व के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद भोजपुरिया जन मोर्चा ने चेतावनी मार्च का आयोजन कर गद्दारी का प्रतिशोध लेने की चेतावनी चीन को दी।
उक्त मार्च मोर्चा के प्रधान कार्यालय बंधन टोला से निकलकर मिल रोड,नवादा चौक होते हुए स्टेशन परिसर में पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गया।चेतावनी सभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिंह सहयोगी ने कहा कि चीन के धोखाधड़ी से भारतीय सैनिकों पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।अगर चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो भारत के वीर सैनिक चीन का नामोनिशान मिटा देंगे।राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद सिंह भोजपुरिया ने कहा कि अगर चीन हम पर युद्ध थोपना चाहता है तो भारतीय सेना भी मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से सक्षम और तैयार है।उन्होंने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि हम इस गद्दारी का प्रतिशोध अवश्य लेंगे।हम अपने लाडले वीर सपूतों की शहादत व्यर्थ नही होने देंगे।
वहीं प्रख्यात शिक्षाविद प्राचार्य डॉ हरे गोविंद ओझा बताया कि चीन लोकतांत्रिक देश नहीं है और तानाशाही की खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा।
जबकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है।मोर्चा के संस्कृतिक व खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आई.सी.विश्वकर्मा ने भी भारतीय वीर सैनिकों की शहादत और सम्मान में कई कविताओं के माध्यम से देश के लोगों और युवाओं को जागरूक करते हुए चीन को कड़ी चेतावनी दी।सभा को भोजमो की वीणा देवी, कलेक्टर पासवान अर्जुन प्रसाद,गुलाम एहसान आदि ने भी संबोधित किया।सभा के अंत में कैंडल जलाकर शहीद वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।2 मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी किया गया।उल्लेखनीय है कि इस शहादत में भी भोजपुर जिले के वीर सपूतों ने भी अपनी मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर किया है।