आरा/भोजपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिहार विधानसभा के इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी व अप्रत्याशित जीत हासिल करेगी।
चुनाव में भाजपा सरकार अपने 15 वर्षो के किये गए कार्य के आधार पर जनता के बीच जाएगी और एनडीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की अपील करेगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि लालू के 15 सालों के शासन की तुलना में एनडीए के 15 सालों का शासन बिहार में स्वर्णिम युग की शुरुआत है। लालू के 15 वर्षो के शासन की याद दिलाते हुए कहा कि ढिबरी युग की उस सरकार में लाल सलाम के नारे के बीच जहां वर्ग संघर्ष में खूनी खेल खेले गए वही राजद ने लोगो के हाथ मे बंदूक पकड़ा कर अपहरण, हत्या, लूट, रंगदारी की आग में बिहार को झोंक दिया था।
जंगलराज की दुनिया कायम कर देने वाले लालू यादव की सरकार में उनके साले,नाते रिश्तेदारों ने मिलकर बिहार को बर्बाद कर दिया था। भय और दहशत के साये में बिहार की जनता जी रही थी।शाम होते ही बाजार बंद हो जाते थे और किसी की जान सुरक्षित नही थी। सभी तरह के अपराध सीएम आवास से संचालित होते थे।
बिहार की जनता ने जंगलराज का खात्मा किया और एनडीए की सरकार बनी तो विकास की गति शुरू हुई।एक नए युग की शुरुआत हुई। एनडीए के 15 वर्षो के शासन में कानून व्यवस्था को पटरी पर लाया गया,सड़के बनाई गई,अस्पताल को चुस्त दुरुस्त किया गया। गांव गांव तक बिजली पहुंचाए गए और बिहार को विकास की दौड़ में आगे लाया गया।
प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने पीएम मोदी की उपलब्धियों की चर्चा की और कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ कर लोग रोजगार के अवसर प्राप्त कर रहे हैं। पीएम मोदी ने बिहार को बड़ी बड़ी सौगात दी है जिससे बिहार का सर्वांगीण और सम्पूर्ण विकास हो रहा है। उन्होंने कहा एनडीए के 15 वर्षो के शासन और उपलब्धियों के आधार पर भाजपा एनडीए उम्मीदवारों को जिताकर पुनः बिहार की सत्ता एनडीए को सौंपने की अपील करेगी और वोट मांगने जनता के बीच जाएगी।
पार्टी के जिला प्रवक्ता मनीष प्रभात ने बताया कि प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने शनिवार को बड़हरा विधान सभा क्षेत्र के बड़का लौहर, करजा, बखोरापुर आदि गांवों में पहुंच सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित किया और एनडीए की उपलब्धियों, कार्यो के आधार पर बिहार के विकास के लिए एनडीए उम्मीदवारों को वोट देकर चुनाव में विजयी बनाने की जनता से अपील किया गया।