Categories: Bihar

Covid-19(Unlock) पं दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों के अनुरूप केंद्र सरकार हर योजनाओं को कर रही पूरा : राघवेन्द्र प्रताप सिंह।

आरा/भोजपुर। आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती के अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अपने आवास पर मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पं दीनदयाल उपाध्याय के तैलीय  चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई व जयंती के अवसर पर पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा की पं दीनदयाल उपाध्याय की सोच भारत की एकता और अखंडता और संप्रभुता के लिए सर्वोपरि है। उनके त्याग, तपस्या और बलिदान का ही देन है कि भारत जैसे देश के अंदर अनुच्छेद 370 एंड 35 ए की समाप्ति होकर एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारा को बुलंद किया गया।
वही श्री सिंह ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों के अनुरूप केंद्र सरकार हर योजनाओं को पूरा कर रही है व केंद्र सरकार के नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि आज राजग गठबंधन के भाजपा नेतृत्व वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी की सरकार ने एकात्म मानववाद दर्शन के हर पहलुओं को अमलीजामा पहना रही है इसलिए विकास के दौर में गरीबों से लेकर के हर तबके के लोगों का विकास तेजी से हो रहा है। सर्वस्पर्शी  सर्वव्यापी के सिद्धांत को भाजपा घर घर तक पहुंचा रही है, उसके साथ साथ हर तबके के लोग आज गर्व महसूस कर रहे हैं।
उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला मीडिया प्रमुख रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी,  पूर्व महामंत्री सूर्यकांत पांडेय, मोर्चा के प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य अमरेन्द्र शक्रवार, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्योति प्रकाश कुशवाहा,   भुनेश्वर ठाकुर,  मणि कुमार,धीरज कुमार सिंह, अनिल कुमार पांडेय, धनंजय  तिवारी,  कुनजेश कुमार सिंह, उमा शंकर सिंह, देव कुमार सिंह, शंकर राय ,रामधारी सिंह  समेत कई प्रमुख नेता व लोग शामिल रहे।
Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts