Categories: Bihar

Covid-19(Unlock) पं दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद दर्शन गरीबों के उत्थान के लिए सर्वोपरि । हाकिम प्रसाद।

आरा/भोजपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती के अवसर पर आरा के  स्थानीय महादेवा रोड अवस्थित जिला परिषद भोजपुर के पूर्व चेयरमैन सह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हाकिम प्रसाद के नेतृत्व में जयंती मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।  जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा के प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य  हाकिम प्रसाद ने कहा की पं दीनदयाल उपाध्याय सचमुच में गरीबों के उत्थान करने वाले राजनेता थे। उनकी एकात्म मानववाद दर्शन फिलासफी गरीबों के उत्थान के लिए सर्वोपरि है।
हर पहलू पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पूरी कर रही है। वैश्विक स्तर पर  देखा जाए  तो भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप में उभरकर सामने आई है क्योंकि पं दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद दर्शन की फिलॉसफी आज पूरे विश्व में चर्चित हुई।
पं दीनदयाल उपाध्याय की जो सोच रही है कि निचले पायदान पर दबे, कुचले, शोषित, पीड़ित, वंचित समेत वैसे तमाम लोग जो विकास से वंचित हैं, उनका उत्थान हर हाल में होना चाहिए।
भाजपा नेता श्री प्रसाद ने कहा कि आज 70 वर्षों से  किसानों के उत्थान के लिए ढोंग रचने वाली कांग्रेस पार्टी देश के किसानों को सिर्फ मूर्ख बनाई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार ने किसानों के हितों के लिए नई किसान बिल लेकर के आई है जो किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। विपक्षियों द्वारा नाम मात्र का विरोध केवल  डपोरशंखी है।
सारी विपक्षी पार्टियां किसानों को गुमराह करने के सिवाय और कुछ नहीं कर सकती।  देश की जनता विपक्ष के मंसूबे को बहुत अच्छे तरीके से समझ रही है लाख झांसा देने का काम विपक्षी पार्टियां करती रहें।  हमारी पार्टी केवल विकास के मुद्दे को लेकर के जनता के समक्ष आगे बढ़ते रहेगी।
उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला मीडिया प्रमुख रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी,  पूर्व महामंत्री सूर्यकांत पांडेय, मोर्चा के प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य अमरेन्द्र शक्रवार,  भुनेश्वर ठाकुर, मणि कुमार,धीरज कुमार सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्योति प्रकाश कुशवाहा,  अनिल कुमार पांडेय,संजय प्रसाद  समेत कई प्रमुख नेता व लोग शामिल रहे।
Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts