भोजपुर/आरा :-उस समय जिला मुख्यालय आरा में एकाएक शोक की लहर छा गई जब बाबा दामोदर दास की मठिया मौलाबाग आरा के महंथ राम कृपालू दास की निधन की सूचना मिली।संस्कृत विद्यालय खटला, अनाइठ आरा के पूर्व प्राचार्य एवं मौलाबाग मठिया के महंथ बाल ब्रह्मचारी राम कृपालू दास के निधन की सूचना मिलते ही कई स्थानीय लोगो सहित गणमान्य लोगों ने मौलाबाग मठिया पहुच कर शोक जाहिर कर इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।अपने विद्वता एवं सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाने वाले संत की मृत्यु की सूचना मिलते अयोध्या, मथुरा से कई साधु संत सहित गुरु भाई गोपाल दास आरा के लिए प्रस्थान कर चुके है।अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत रघुनाथ दास ने भी शोक व्यक्त करते हुए आरा के लिए प्रस्थान किया है।मौलाबाग, शांतिनगर,न्याय नगर,पुरानी पुलिस लाइन,एम पी बाग सहित कई इलाकों के सैकड़ो महिला-पुरुषों ने मठिया प्रांगण में पहुच कर शोक संवेदना प्रकट करते हुए नमन किया।सोमवार की सुबह अंतिम दर्शन शोभा यात्रा का आयोजन मौलाबाग मठिया परिवार के तत्वावधान में किया जाएगा।
You may also like
कमरतोड़ महँगाई के खिलाफ 30 जून 021को होगा जिलाधिकारी के समक्ष धरना! *सरकार कमरतोड़ महँगाई पर नियंत्रण करे-दिलराज प्रीतम! आरा/भोजपुर। भाकपा माले […]
आरा/भोजपुर| आज ऑल इंडिया थियेटर कौंसिल【A.I.T.C】के आह्वान पर “हमारी भी सुध लो सरकार” सुबह 7 बजे से 11 बजे दिन तक सांकेतिक […]
आरा/भोजपुर। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त करने व उनके बेटे को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर भाकपा-माले व अखिल […]
नई दिल्ली। आगामी 10अक्टूबर 2023 को लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केंद्र एवं संपूर्ण क्रांति अभियान के संयुक्त तत्वावधान में भारत के […]