Categories: Bihar

Covid-19_{Unlock} विधानसभा चुनाव में भोजपुर अंतर्गत सभी विधानसभा सीट पर जनता ने भाजपा को चूनने का मन बनाया। मिथिलेश पांडेय।

आरा/भोजपुर। आज 22 और 23 तारीख  को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यो का विबरण जनता के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ले जाया गया!
मोदी द्वारा पत्रक शाहपुर  विधानसभा के अंदर दामोदरपुर, गौरा, चौरस्ता, बिलौटी करनामैपुर, दिलमनपुर, सहित कई अन्य गांव में बांटा गया।
जन जन तक संदेश पहुंचाए जाने के क्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश पांडेय ने कहा की  आगामी विधानसभा चुनाव में भोजपुर अंतर्गत  सभी विधानसभा सीटें से जनता ने भाजपा को चूनने का मन बना लिया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रवक्ता रवि कांत पांडेय ने बताया कि भाजयुमो अध्यक्ष प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम को बूथ स्तर पर ले जाना है व मोदी द्वारा जो कहा गया है वह करके दिखाया है। महज  दूसरा कार्यकाल 1 साल में  किए  गए कार्यों से जनता व कार्यकर्ता खुश है।
इस मौके पर शाहपुर पश्चिमी युवा अध्यक्ष राहुल मिश्रा,  किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र शर्मा, दिनेश मिश्रा संजय तिवारी,  पुरुषोत्तम पांडेय कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी लोगों ने मिथिलेश पांडेय को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर बहुत सारी बधाइयाँ दी गई।
इसकी जानकारी भाजयुमो  जिला प्रवक्ता रविकांत पांडेय द्वारा दिया गया।
Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts