Categories: Journalist

Covid-19{5th} असहायों के सहयोग को चुनौती मानकर करते हैं पत्रकारिता का कार्य, मिली बड़ी जिम्मेवारी

बैकुंठपुर- नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा गोपालगंज के पत्रकार नीरज कुमार सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश कुमार गुप्ता के अनुशंसा पर राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सुमन ने उनके कार्य कुशलता, नेतृत्व व पत्रकारों की रक्षा के आधार पर उन्हें राष्ट्रीय संयुक्त सचिव की जिम्मेवारी सौंपी।

बैकुंठपुर प्रखंड के हमीदपुर गांव निवासी नीरज कुमार सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने कैरियर की शुरुआत सारण जिले में एक टीवी चैनल से की थी। उसके बाद कई नेशनल टीवी चैनल व प्रिंट मीडिया सहित न्यूज पोर्टल के माध्यम से समाज के उत्कृष्ट लोगों में उत्साह व जोश भरने का काम किया है। उन्होंने शुरू से ही प्रमाणिक ढंग से अपने लेखनी को हथियार बनाकर समाज के दबे कुचले एवं असहायों के सहयोग को चुनौती मानकर पत्रकारिता का कार्य किया है। पूर्व से वे नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। उनके द्वारा किये गए कार्यों से प्रभावित होकर संगठन द्वारा उन्हें राष्ट्रीय कमिटी में जगह दी गई है। उनके राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पद की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। साथ ही संगठन के मुख्य संरक्षक सह राजनैतिक विश्लेषक एवं स्तम्भकार एडिटर व सदस्य केंद्रीय फिल्म एन्ड सेंसर बोर्ड दिल्ली से रमेश ठाकुर, डॉ. शशिधर मेहता रत्नम, राष्ट्रीय प्रधान सलाहकार मुकेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता सहित देश के कई राज्यों के पत्रकारों तथा उनको चाहने वालों ने बधाई दी है।

Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS