Categories: Student

Covid-19{5th}केंद्र व बिहार सरकार गरीब मजदूर असहाय की मौत पर वर्चुअल रैली एक जश्न।रजनीश यादव। /चिट्ठी जारी कर उन श्रमिक भाइयों को अपराधी घोषित करने का काम किए बिहार सरकार।भीम यादव ।

आरा/भोजपुर। आज दिनांक 7- 06- 2020 को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर छात्र राजद वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा इकाई के द्वारा विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर भाजपा द्वारा वर्चूअल रैली के प्रतिरोध में थाली-कटोरा पीटने का कार्यक्रम विश्वविद्यालय अध्यक्ष रजनीश यादव ने नेतृत्व में किया गया ।

वही छात्र राजद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष भीम यादव ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक आपदा में गरीब, मजदूर और बेरोजगार नौजवानों को भगवान भरोसे छोड़कर नरेंद्र मोदी और अमित शाह बिहार का चुनाव नजदीक आते ही अपनी राजनीति रोटी सेकने के लिए वर्चुअल रैली करने का कार्य कर रहे है यह शर्मनाक है ।

जब हमारे श्रमिक भाई दूसरे राज्य में रोजगार के लिए गए हुए थे जब वे कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में अपने प्रदेश लौटे तो नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा चिट्ठी जारी करते हुए उन श्रमिक भाइयों को अपराधी घोषित करने का काम किए। इससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को बिहार की जनता से कोई मतलब नहीं है ।

 वहीं नेतृत्व करते छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष रजनीश यादव ने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार गरीब मजदूर असहाय की मौत पर वर्चुअल रैली का जश्न मना रही है और नीतीश कुमार अपना आपा खोकर श्रमिक मजदूरों को अपराधी घोषित कर रहे हैं ,पूरे देश व बिहार में बेरोजगारी चरम सीमा पर है सरकार को यह सब नजर नहीं आ रहा है ।
बिहार के गरीब जनता छात्र- नौजवान तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने को संकल्पित है ।

मौके पर अरविंद यादव,  रवि ठाकुर, मुन्ना सम्राट, गांगुली, मोहम्मद ताहिर, दीपक यादव,तेजू त्यागी, पटेल पासवान,मोहम्मद आरिफ, पंकज सम्राट, पवन,कुणाल,अनूप मौर्य, कन्हैया पासवान, मुकेश, सैफुद्दीन, बिट्टू , राकेश, अमित,पवन सहित कई अन्य मौजूद रहे।

Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS