DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

भारत बंद शुरू, सड़क पर उतरे सैकड़ों किसान- मजदूर, छात्र – नौजवान!

आरा/भोजपुर। तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करो, प्रस्तावित बिजली विधेयक वापस लो, देश के संसाधनों-प्रतिष्ठानों को बेचना बन्द करो, मंहगाई पर लगाम लगाओ नारे के साथ भोजपुर के विभिन्न्न जगहों पर भारत बंद शुरू हो गया। 
आरा में एनएच 30 को बस पड़ाव के पास सुबह 7 बजे से ही सैकड़ो की संख्या में किसान – मजदूरों, छात्र – नौजवानों ने जाम कर दिया है। इसका नेतृत्व भाकपा – माले जेन्द्रीय कमिटी सदस्य व अगिआंव विधायक मनोज मंज़िल, भाकपा – माले केंद्रीय कमिटी सदस्य व किसान नेता राजू यादव, अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष व तरारी विधायक सुदामा प्रसाद, राज्य कमिटी सदस्य कयामुद्दीन अंसारी,  आइसा राज्य सचिव सबीर कुमार, इनौस जिला संयोजक शिव प्रकाश रंजन, अगिआंव प्रखंड सचिव रघुवर पासवान, ऐपवा जिला अध्यक्ष नीलम कुंवर, ऐपवा नेत्री शोभा देवी, आइसा जिला सचिव विकास कुमार, अध्यक्ष सुशील कुमार यादव, गड़हनी प्रखंड सचिव छपित राम, संदेश सचिव जित्तन चौधरी, आइसा नेत्री रुचि प्रिया, राजनाथ राम, शिवमंगल यादव, निरंजन केशरी, अजय कुमार गांधी, 
कोइलवर में आरा – पटना मुख्यमार्ग को गीधा में जाम कर दिया गया है।जिसका नेतृत्व कोइलवर प्रभारी नंदजी, युवा नेता विशाल कुमार,लालन यादव, भोला यादव, संजीत यादव, भूषण पासवान, ददन प्रसाद, ने किया। 
सहार में आरा -अरवल पुल को सुबह 7 बजे से ही जाम कर सैकड़ो किसान अपने मंगों के समर्थन में नारे लगा रहें हैं। जिसका नेतृत्व प्रखंड सचिव उपेंद्र भारती, किसान नेता मदन सिंह, रामकिशोर राय, रामदत्त राम, गणेश ठाकुर, मुन्ना सिंह कुशवाहा, नागेंद्र यादव, बिहार साव, कृष्णा सिंह सहित कई नेता कर रहे थे। 
पीरो में आरा – सासाराम मुख्य मार्ग को सुबह 8 बजे से ही जाम कर सड़क पर ही धरना दिया जा रहा है। जिसका नेतृत्व राज्य कमिटी सदस्त व पीरो सचिव संजय सिंह, राज्य कमिटी सदस्य व तरारी सचिव रमेश सिंह, अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव चंद्रदीप सिंह, मनीर आलम, दुदुं सिंह, कमता प्रसाद, कृष्णा कुमार गुप्ता, राजेन्द्र यादव, जमाल अशरफ कर रहें हैं। 
जगदीशपुर में आरा – मोहनीय मुख्य मार्ग पर नयकाटोला मोड़ पर सुबह से ही सड़क जाम किया गया है जिसका नेतृत्व प्रखंड सचिव कमलेश यादव, बिहुयां – शाहपुर प्रभारी हरेंद्र सिंह, विजय ओझा, किसान नेता बिनोद कुशवाहा, विष्णु ठाकुर, रामईश्वर साह, शाहनवाज आलम, कमलेश यादव सहित कई लोग कर रहे हैं।