Categories: Bihar

Covid-19{ Unlock-2} कोरोना संक्रम में तेजी से हो रहे बढौतरी को देखते हुए, श्रद्धालुओं को सावन माह में माता अंबिका भवानी मंदिर न्यास समिति द्वारा दिया गया आवश्यक सूचना।

बिहार में लगभग दो लाख 51 हजार सैंपल की जांच, हर 21 सैंपल में एक केस पॉजिटिव ।

बिहार में अनलॉक-2 का चौथा दिन लगभग 11,471 संक्रमित होने व 355 नए मरीज मिले है जिसमें 260 लोग स्वस्थ हुए,

(जॉर्नलिस्ट गौतम कुमार)

राज्य में पिछले एक सप्ताह में प्रतिदिन मिलने वाले नए संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हर दिन रिकॉर्ड टूट रहा है। गुरुवार को 414 और शुक्रवार को 428 नए पॉजिटिव मिले। इस तुलना में ठीक होने वाले संक्रमितों की संख्या में कमी आई है इसलिए संक्रमण की बढ़ोतरी पर रोकथाम के लिए सभी धार्मिक स्थलों को अनलॉक टू में नए निर्देश जारी किया गया है।

  आमी/सारण। कोरोना संक्रम में तेजी से हो रहे बढौतरी को देखते हुए अनलॉक 2 में आम श्रद्धालुओं के लिए सावन भर पूर्ण बर्जित किया गया है।

माता अंबिका भवानी आमी का मंदिर.कोरोना को लेकर मंदिर न्यास समिति द्वारा घोषित किया गया है कि 5 जुलाई से 4 अगस्त तक मंदिर बंद रहेगा व सिर्फ मंदिर के पुजारी ही पूजा कर सकेंगे।

बिहार भर में_
जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उसमें लगभग औरंगाबाद के 2, बांका के 2, भागलपुर के 14, भोजपुर के 26, बक्सर के 2, दरभंगा के 14, गया के 34, गोपालगंज के 13, जमुई के 1, कैमूर के 3, खगड़िया के 16, किशनगंज के 4, लखीसराय के 1, मधेपुरा के 6, मधुबनी के 5, मुंगेर के 5, मुजफ्फरपुर के 44, नालंदा के 19, नवादा के 6, पटना के 24, सहरसा के 53, समस्तीपुर के 2, सारण के 24, शेखपुरा के 1, सीतामढ़ी के 1, वैशाली के 5 और पश्चिमी चंपारण के 21 लोग शामिल हैं।

Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts