आरा/भोजपुर। कोरोना संक्रमण से संक्रमितों की संख्या में तेजी से हो रही बढ़ोतरी प्रशासन के लिए चुनौती बनती जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में लगभग 12680 हो चुके है पोजेटिव। बढ़ते हुए आंकड़े को देखते अब हर जिला में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लॉक डाउन से अनलॉक में आते ही आम लोगो की लापरवाही को देख जा रहा है।
बरहाल जिला प्रशासन द्वारा आज नवादा थाना क्षेत्र सहीद भवन पर मजिस्ट्रेट की तैनाती में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान लगभग सैकड़ों की संख्या में लोगो को 50 रुपये के फाइन लेने उपरांत 2 मास्क व सोसल डिस्टेंस पर बाते समझाए भी गए।
हर जिले से पॉजिटिव खबरें ताबड़तोड़ आ रहे है व अब प्रशासन भी कोरोना संक्रमण के चपेट में आने लगे हैं। जिसे प्रशासन के लिए चुनौती बनते जा रहा है। जिला में कई पुलिसकर्मी भी करोना के चपेट में आ चुके है। बढ़ते आकड़ो पर काबू कर पाना प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं है।
अनलॉक का दूसरा चरण में धार्मिक संस्थाओं को तो सावन जैसे महापर्व में मंदिरों को बंद कर दिया गया है लेकिन यातायात के लोगो की लापरवाही पर कैसे काबू किया जाए अभी एक चुनौती है। फिलहाल जिला प्रशासन ने जगह-जगह पर मासिक चेकिंग अभियान चला रही है इस दौरान जिन लोगों के पास मास्क नहीं होता उन लोगों से पेनल्टी के तौर पर 50 रुपये फाइन लगाई जा रही है साथी साथ दो मास दिया जा रहा है। प्रशासन अपने अस्तर से लोगो से अपील कर रही है कि बिना काम घर से न निकले व आपत्तिजनक स्थिति में निकलने भी तो मास्क और सिनेटाइजर को साथ मे लेकर निकले, सोशल डिस्टेंडिंग को बनाये रखे। खुद सुरक्षित रहे दुसरो को भी सुरक्षित करे।