Categories: Bihar

Covid-19 (Unlock) संदेश विधान सभा के सलेमपुर और जोकटा मे जाप ने चलाया सदस्यता अभियान में जुड़े सैकड़ों लोग। ब्रजेश सिंह।

भोजपुर/बिहार। संदेश विधान सभा के ग्राम सलेमपुर एवम् जोकटा मे बड़े पैमाने पर जन अधिकार पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया।
जिसका नेतृत्व् जाप युवा के प्रदेश अध्यक्ष बबन् यादव द्वारा किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ बबन् यादव ने कहा की पूरे विधान सभा  मे जन अधिकार पार्टी और पप्पू यादव  की आंधी है, गाँव मे युद्ध स्तर पर लोग पार्टी  से जुड़ रहे है। लोगो का कहना है की पप्पू यादव की सेवा कार्य कों देख हम सभी जन अधिकार पार्टी से जुड़ रहे है।
सदस्यता ग्रहण समारोह में पार्टी के जिला अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, नंदलाल यादव अर्जुन यादव संतोष कुमार वि .वि अध्यक्ष सुजीत कुश्वाहा, छात्र जिला अध्यक्ष  रितेश कुमार, शुभ नारायण मनीष कुमार, कलकटर यादव, डॉ शिवाकांत यादव, बिगन यादव,रोहित राज,सहित दर्जनों जाप नेता उपस्थित थे।
Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS