Categories: Bihar

Covid-19 (Unlock) जाप का सदस्यता अभियान के दौरान बड़हरा की एक उम्मीद और आशा हमारे साथ दिख रही है। रघुपति यादव।

आरा/भोजपुर। बड़हारा विधानसभा क्षेत्र के दुर्ग टोला में युवा जिला अध्यक्ष रघुपति यादव के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया ।
सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत सैकड़ों लोगों ने जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पप्पू यादव के साथ चलने का फैसला लिया।
नए साथियों को संबोधित करते हुए रघुपति यादव ने कहा कि बड़हरा की एक उम्मीद और आशा हमारे साथ दिख रही है जिसको पूरा करने का काम करूंगा, पूरे क्षेत्र में पप्पू यादव के सेवा कार्य से प्रभावित होकर लगातार सैकड़ों की संख्या में लोग जुड़ रहे हैं जो एक बदलाव का प्रतीक है।
सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों में मुना राम, जयप्रकाश राम, विजय राम ,धर्मदेव राम ,दिनेश सिंह, मदन यादव ,संजय राम रामचंद्र शाह ,लल्लन यादव, शिवजी राम ,महेंद्र राम ,रामनाथ राम सतनारायण राम ,राजेश राम, शत्रुघन राम, चंद्रेश्वर राम उमा राम, रवीश कुमार विनय कुमार राम ,अनिल राम ,चांद दीपक राम ,अभिमन्यु कुमार मनोरंजन राम ,धनजी कुमार सहित दर्जनों लोगों ने जाम में शामिल हुए।
Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts