DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

Covid-19 {5th_ Unlock} अररिया जिला पंचायती राज पदाधिकारी (DPRO) कौशल कुमार किशोर की अपनी मनमानी रुपए नही देने पर आम सभा को किया बर्खास्त।

नीतीश सरकार के कर्मचारी की बढ़ती जा रही है मनमानी / राज्य सरकार के द्वारा  पदाधिकारियों को दिया जा रहा है बढ़ाबा। 
अररिया :  बीते दिन अररिया जिले के अंतर्गत प्रखंड भरगामा के जयनगर पंचायत वार्ड नं0 09 में 15/02/2020 को बिशेष आम सभा के द्वारा मेघा सूची के आधार पर  सेविका प्रीति झा को नियोजन पत्र देना था। जिसका स्थान मेघा सूची में प्रथम था। जब 15/02/2020 को प्रखंड- भरगामा के जयनगर पंचायत वार्ड नं0 09 में बिशेष आम सभा का आयोजन  हुआ तो मेघा सूची के प्रथम स्थान पर अंकित प्रीति झा को नियोजन पत्र देने की बात हुई तो जिला पंचायती राज  पदाधिकारी कौशल कुमार किशोर  विशेष आम सभा के अध्यक्ष ने कहा कि 16/02/2020 को कार्यालय आकर नियोजन पत्र ले जाना जब सेविका प्रीति झा नियोजन पत्र  लाने गई तो सूत्रों के अनुसार 01लाख ₹50000/=की  मांग की गई और कहा गया कि नियोजन पत्र लेना है तो मिठाई का रुपिये देकर पत्र ले जाना। 

जब सेविका प्रीति झा ने इसका विरोध किया तो विशेष आम सभा के अध्यक्ष सह  जिला पंचायती राज पदाधिकारी (DPRO) कौशल कुमार किशोर ने आम सभा को निरस्त कर दिया। और कहा कि तुम लोगो को जहाँ जाना है जाओ क्यों कि आम सभा की अध्यक्ष मैं ही हु हमको जो लिखना होगा वो लिख कर फ़ाइल आगे बढ़ा देगे। ऐसा आप बीती सेविका प्रीति झा ने बयाँ किया है।
 लेकिन दूसरी ओर वीडियो के अनुसार आम सभा निरस्त करना DPRO की मनमानी दिखते नजर आ रहा है। इस मामले को लेकर सेविका प्रीति झा के द्वारा लिखित शिकायत  जिलाधिकारी अररिया को दिया गया है लेकिन जिलाधिकारी अररिया द्वारा अब तक कोई करवाई नही की गई है। इस मामले को नजरअंदाज कर दिया गया है।