DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

Covid-19 ) 5 सूत्री मांगों को लेकर 48 घंटे का भूख हड़ताल।

  जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा के निर्देशानुसार 5 सूत्री मांगों को लेकर 48 घंटे का भूख हड़ताल।

 भोजपुर जिला इकाई द्वारा जेपी स्मारक के पास किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष *आशुतोष सिंह उर्फ राजू सिंह* ने बताया कि हमारी 5 सूत्री मांगे जो बिहार सरकार के समक्ष रखना चाहते हैं वह बढ़ती महंगाई पर रोक लगाना, बाढ़ प्रभावितों के बीच पर्याप्त राहत कार्य चलाया जाना, ओबीसी आरक्षण जारी रखना, सरकारी संस्थानों के निजी करण  पर रोक लगाना एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव  का रिहाई है। 
पार्टी के प्रधान महासचिव *कमलेश तिवारी* ने कहां की पेट्रोल डीजल घरेलू गैस के दामों में ‘ बेतहाशा वृद्धि होने के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वही प्रदेश प्रवक्ता *बबन यादव* ने कहां की बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में युद्ध स्तर पर राहत कार्य शुरू किया जाए।

वही प्रदेश महासचिव ब्रजेश कुमार सिंह ने* कहा कि मोदी सरकार देश के पूंजीपतियों के हाथों बेचना चाह रही है सरकार ओबीसी के आरक्षण पद्धति को खत्म करना चाहती है यह हम लोग हरगिज बर्दाश्त नहीं कर सकते ।पार्टी के प्रदेश सचिव *संजय यादव ने* कहां की केंद्र सरकार सभी सरकारी संस्थानों का निजीकरण करना चाहती है जिससे आम जनमानस प्रभावित होगा ।

जाप  युवा जिलाध्यक्ष *लड्डू यादव* ने कहां की जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव को अभिलंब रिहा किया जाए 
इस आयोजन में मुख्य रूप से शामिल लोगों में छात्र प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश कुमार, विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुजीत कुशवाहा, संदेश प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र यादव, जिला महासचिव बंटी  कुमार,राम तपस्या यादव, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, मनोज सिंह ,प्रखंड अध्यक्ष अक्षय लाल व सैकड़ों लोग उपस्थित थे।