DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

Covid-19) सेवा और समर्पण अभियान’ के तहत ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ राशन बैग वितरण हेतु मंडल अध्यक्षों को प्रदान किया गया।

आरा/भोजपुर। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला कार्यालय मे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह भाजपा नेता सूर्यभान सिंह द्वारा पाँच हजार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत ‘राशन वैग’ मंडल अध्यक्षो को   वितरण हेतु प्रदान किया गया।
सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 71 वें जन्मदिन पखवारे के दौरान 27 सितम्बर को जिला के सभी जन वितरण दुकानों पर राशन बैग का वितरण किया जाएगा।भाजपा जिलाध्यक्ष डाँ प्रेम रंजन चतुर्वेदी के अध्यक्षता मे भाजपा जिला कार्यालय मे कार्यक्रम किया गया।
 संचालन जिला महामंत्री श्रीभगवान सिंह ने किया।उक्त अवसर पर उपस्थित मंडल अध्यक्ष,भाजपा पदाधिकारियों और नेताओ को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि 27 सितम्बर को पूरे जिला मे एक साथ  जनवितरण दुकानो पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के द्वारा लाभार्थियों को राशन दिया जाएगा।उक्त राशन के लिए लाभार्थियों को  बैग  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं द्वारा दिया जाएगा।सभी मंडलो मे यह कार्यक्रम चलेगा।
इसके साथ-साथ मंडल अध्यक्षो को  पोस्टकार्ड भी दिया गया।पोस्टकार्ड के माध्यम से लाभार्थियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री कार्यालय को भेंजा जा रहा है।यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन17 सितम्बर से ही शुरू है,जो 07 अक्टुबर तक चलेगा ।इसके अलावा बुथ स्तर तक 17 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम हो रहे है,जिससे समाज के सभी वर्गो को सेवा करने के उदेश्य से कार्यकताओं का समर्पण है। 
बैठक मे भाजपा नेता सूर्यभान सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेन्द्र पांडेय,सीडी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, महामंत्री श्रीभगवान सिंह,मदन स्नेही,जिला मंत्री पवन सिंह,मीडिया जिला संयोजक संजय कुमार सिंह,कार्यालय प्रभारी सचिन सिन्हा,जिला प्रवक्ता राजीव रंजन तिवारी, आईटी जिला संयोजक कुमार गौतम,प्रहलाद राय,सूर्यकांत पांडेय,अनील पांडेय,युवा मोर्चा महामंत्री मृत्युंजय तिवारी,राम प्रकश पांडेय,भुनेश्वर ठाकुर,मधुरेन्द्र सिंह,मंडल अध्यक्ष भरत चौधरी, विवेक कुशवाहा, विद्यासागर पांडेय,सुनील तिवारी, विनोद दास,कुंदन कुशवाहा, गोपाल जी,विकास सिंह,राजेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी थे।