Categories: Bihar

Covid-19) सदर प्रखंड के सभी बाढ प्रभावित पंचायतों को बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग पर प्रदर्शन।

आरा/भोजपुर। आज आरा सदर प्रखंड को बाढ क्षेत्र घोषित करने के सवाल पर चकियां दुलारपुर मोड़ पर बाढ़ से घिरे लोगों ने नीतीश भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाये और प्रदर्शन किया । इस प्रदर्शन मे भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी मौजूद थे।
       क्यामुद्दीन अंसारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़ की विभिशीका झेल रहे लोगों का एक सप्ताह हो गया और अब तक आरा सदर प्रखंड को बाढ क्षेत्र घोषित नहीं करने से बाढ़ पीड़ितों मे सरकार के खिलाफ गुस्सा है।
        माले नेता ने कहा कि आरा प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र यथाशीघ्र सरकार घोषित करे, तथा सभी प्रभावितों के बीच रिलिफ का काम शुरु करे अन्यथा इसको लेकर बड़ा आंदोलन किया जायेगा।
       *इस कार्यक्रम मे सामिल प्रमुख लोगों मे थे भगवान राम,हरदेव यादव ,मो फैज उर्फ राजन, सुखदेव यादव*।
          क्यामुद्दीन अंसारी
Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts