Covid-19 ) राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर व कई जगहों पर भोजन व्यवस्था किया गया। चितरंजन गगन।

पटना/बिहार। 10 जून  2021को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के 74 वें जन्मदिन पर पार्टी के राज्य कार्यालय में ” रक्तदान शिविर  ” का आयोजन किया गया है।
          सुप्रीमो के जन्मदिन को राजद ” सामाजिक न्याय सदभावना दिवस ” के रूप में मना रही है।  गरीबों के मुखर आवाज के रूप में लालू यादव की पहचान रही है इसलिए उनके जन्मदिन पर  राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों, पंचायतों एवं गाँवों में गरीबों को भोजन कराया जायेगा।
भिन्न भिन्न स्थानों पर भिन्न भिन्न तरह की तैयारी की गई है। कहीं चावल-दाल की व्यवस्था है , कहीं पूरी – खीर- सब्जी है तो कहीं पुरी-मिठाई की व्यवस्था है ।
अनेक जगहों पर डिब्बाबंद भोजन पॉकेट की व्यवस्था है। अनेक जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मदिन पर गरीब बच्चों के बीच मुफ्त में कपड़ा और पठन-सामग्री , बिस्कुट , चॉकलेट और टॉफी  बाँटने की तैयारी की गई है।
कुछ लोगों द्वारा  अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बीच फल , ब्रेड , बिस्कुट और दूध बाँटने की तैयारी की गई है।
               चित्तरंजन गगन
      प्रदेश प्रवक्ता राजद बिहार
Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts