Covid-19 ) मिशन 2022 की सफलता में जुटे कार्यकर्ता अखिलेश सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन व चौधरी इंद्रसैन ने दिल्ली में सपा सुप्रीमो से की भेंट*

सहारनपुर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन से  वर्तमान राजनीति पर परिचर्चा की और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति के अनुरूप  तैयारियो मे जुटने के निर्देश दिये दिल्ली में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आवास पर सपा जिला अध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन एवं गंगोह विधानसभा प्रभारी चौधरी इंद्रसैन ने भेंट कर वर्तमान राजनीति पर चर्चा करते हुए जनपद मे संगठन , अन्य राजनीतिक समीकरणों , स्थानीय मुद्दों व समस्याओं से भी अवगत कराया उन्होंने पंचायत चुनाव में भाजपा की हठधर्मिता व लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग कर समाज में द्वेष फैलाने का काम किया।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव की गड़बड़ियों को ध्यान में रखते हुए हमें विधानसभा चुनाव पर विशेष रणनीति बनानी होगी जिससे कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को कोई भी ध्वस्त न कर सके।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को मिशन 2022 की सफलता में जुट जाने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक कमेटियों को मजबूत बनाएं क्योंकि चुनाव में बूथ कमेटियां ही जीत का आधार होती हैं ।
इसलिए  बूथ कमेटियों पर सक्रिय मजबूत कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाए उन्होंने कहा कि भाजपा की हठधर्मिता का जवाब जनता स्वयं  2022 के चुनाव में देने का काम करेगी इसलिए सभी कार्यकर्ता भाजपा की गलत नीतियों को जन जन  तक पहुंचाने का काम करें और पार्टी की कल्याणकारी नीतियों से भी उन्हें अवगत कराएं जिससे की जनता का सपा के प्रति और अधिक विश्वास बढ़ सके इस अवसर पर सपा *जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन प्रतिनिधि चौधरी प्रवीन बान्दूखेड़ी    जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी, अमित प्रधान, सुमित प्रधान,राव वजाहत, नागेंद्र राणा, सोनू त्यागी भी मौजूद रहे।*
Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts