Categories: Bihar

Covid-19 ) महिला पुरुष और बच्चों को साड़ी ,धोती एंव कांपी ,पेंसील ,रबर ,कटर ,देकर आश्रमवासीयों का आशिर्वाद प्राप्त किया गया।

आरा/भोजपुर। सदर प्रखण्ड अन्तर्गत्त धोबहां ओपी के हेमतपुर ग्राम के दम्पति रामेश्वर सिंह पत्नि श्रीमती प्रभावती देवी के शादी के 50 वां सालगिरह के शुभ अवसर पर भोजपुर कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष सह पुत्र छोटे सिंह पहलवान द्वारा शादी के स्वर्ण जयंती समारोह बड़े हीं अलग अन्दाज में मनाया गया।
श्री छोटे सिंह ने भोजपुर जिला के मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसियेशन सह मीडिया प्रभारी प्राईवेट स्कूल एंड चिल्डरेन वेलफेयर एसोसियेशन के मनोज सिंह के सलाह मशविरा से जमीरा गांधी कुष्ट आश्रम एकबाल नगर में जाकर संचालक सह सचिव संजू कुमार पासवान के माध्यम से कुल 154 महिला पुरुष और बच्चों को साड़ी ,धोती एंव कांपी ,पेंसील ,रबर ,कटर ,देकर उन तमाम आश्रमवासीयों का आशिर्वाद प्राप्त किया ,साथ हीं प्रभावती देवी अपने हांथों से सभी महिलाओं को साड़ी ,जलेबी,टाफी,तथा अन्य खाने पिने की सामग्री भेंट दिया गया।
इस खुशी में आश्रम के सचिव सह शिक्षक संजू कुमार पासवान तथा अध्यक्ष बालेश्वर साव, लखी राम नें छोटे सिंह को अच्छे कार्य करने को लेकर बहुत बहुत धन्यवाद तथा आशिर्वाद दिया।अंत में संजू कुमार पासवान को धोती,गमछी देकर सम्मानित किये छोटे सिंह तथा मनोज सिंह ।उक्त अवसर पर श्रीमती प्रभावती देवी और छोटे सिंह मनोज सिंह, अमरेन्द्र सिंह ,छोटू श्रीवास्तव ,अभिषेक सिंह,श्रीकांत सिंह,एंव शाहाबाद न्यूज चाईनल के विक्की सिंहको भी अंग वस्त्र,लेखनी,पुस्तीका देकर सम्मानित किया गया।
Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts