DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

Covid-19 ) भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सिद्धार्थ शम्भू को अर्जुन गुप्ता ने दिया बधाई।

पटना/बिहार। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ लगनशील भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन प्रदेश मंत्री सिध्दार्थ शम्भू जी से मिल उन्हे बधाई दी साथ ही श्री अर्जुन गुप्ता ने सिद्धार्थ शम्भू जी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी देने के लिये भाजपा शीर्ष नेतृत्व आदरणीय नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह ,  प्रदेश भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल  एव प्रदेश संगठन मंत्री नगेन्द्र भाई साहब के प्रति आभार प्रकट किया है।
अर्जुन गुप्ता ने बताया कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष से पहले आदरणीय सिध्दार्थ शम्भू जी भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी से लेकर भाजपा के कई मंच मोर्चा मे अपने सकुशल दायित्व का निर्वहन कर चुके है।साथ ही ये कई राज्यो के चुनाव मे प्रभारी भी रह चुके है।इनके मनोनयन से न केवल पार्टी को इनका अनुभव का लाभ मिलेगा बल्कि युवा और भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता को भी अपने दायित्व का निर्वाहन में एक ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करेगा