Categories: Bihar

Covid-19) भगत सिंह के जयंती पर आइसा और इनौस ने निकाला रोजगार मार्च।

भगत सिंह के सपनों का मुल्क बनाने के लिए एकजुट हो देश के युवा – मनोज मंजिल।

भारत के किसानों से खेत खेती छीन कर पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है मोदी सरकार- सुदामा प्रसाद।
आरा/भोजपुर। आज भगत सिंह के जयंती पर आइसा और इनौस ने पूर्वी गुमटी से भगत सिंह के मूर्ती तक निकाला रोजगार मार्च जिसमें सैकड़ो छात्र नवजवान शामिल हुए मार्च भगत सिंह के मूर्ती के पास पहुँच कर भगत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके प्रतिमा पे माल्यार्पण किया गया।*
*वही  सभा का संचालन इनौस के जिला संयोजक शिवप्रकाश रंजन किया।*
*सभा को संबोधित करते हुए अगिआंव के विधायक कॉ मनोज मंजिल ने कहा कि आज देश के युवाओं के नायक स्वतंत्रता आंदोलन के नायक अंग्रेजी दस्ता के विरुद्ध देश के लड़ने वाले क्रांतिकारी युवा शहीदे आजम भगत सिंह देश के युवाओं के लिए प्रेरणा दायक के आज देश के युवा भारत के सत्ता में बैठी भाजपा के द्वारा बनाई गई शिक्षा, रोजगार, निजीकरण, किसान, मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ में आंदोलन करें लेकिन पूंजीवादी मोदी सरकार देश के युवाओं की बात नहीं सुन रही है आज पूरे देश मे छात्र युवा भगत सिंह को याद कर रहे कि जो भगत सिंह ने समाज को समतामूलक बनाने के लिए लड़ाई लड़ी थी वो भगत सिंह के सपनों को कुचल रही है मोदी सरकार आजादी के 75 साल बाद भी देश खतरे में है लोकतंत्र और संविधान खतरे में इसे बचाना है और भाजपा जैसी सम्राज्यवादी ताकत को हटाना है।
*आगे सभा को संबोधित करते हुए तरारी के विधायक कॉ सुदामा प्रसाद ने कहा कि आज देश के किसानों से खेत खेती छीन कर पूंजीपतियों के हाथों में दे रही ह मोदी सरकार इसका मतलब यह है कि देश के आम अवाम मुँह की रोटी छीन रही है मोदी सरकार इसीलिए खेत खेती बचाने के लिए 8 महीनों से दिल्ली के सड़को पे किसान बैठे है हम उनकी आंदोलन के साथ मजबूती से लड़ रहे है और आखरी दम तक लड़ेंगे।*
*सभा मे शामिल थे भाकपा माले के राज्य कमिटी के सदस्य क्यमुदिन अंसारी,बालमुकुंद चौधरी,आइसा के जिलाध्यक्ष सुशील यादव,जिला सचिव विकास कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष पप्पू कुमार, वार्ड पार्षद सत्यदेव राम, अमित कुमार बंटी, आइसा जिला उपाध्यक्ष शियकान्त बैठा, सह सचिव रोशन कुशवाहा आइसा नेता दीपंकर, कृष्णा कुमार,पंकज ,सागर,गोवर्धन,मृतुन्जय, कमलेश,चंदन,अमन,राजेश,अर्जुन और कई लोग शामिल थे।
Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts