प्रतिरोध दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन। क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर। राज्यव्यापी आह्वान के तहत आज भाकपा माले आरा जिला कार्यालय से प्रतिरोध मार्च निकाला और आरा बस स्टैण्ड पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका।यह कार्यक्रम बिहार में आयी प्रलयकारी बाढ़ मे पीड़ितों के बीच रिलिफ कार्य चलाने मे नीतीश सरकार की विफलता तथा लाखों किसानों के फसल क्षति बिना भेद भाव के देने की मांग सहीत बटाईदार किसानों को फसल क्षति का लाभ देने की मांग सामिल है,भाकपा माले ने मांग की है कि सरकार बाढ़ ग्रस्त जिलो को बाढ़ ग्रस्त घोषित कर किसानों के सभी प्रकार के कर्ज और लगान माफ करे* ।
     *आरा बस स्टैण्ड पर एक सभा का आयोजित हुआ जिसे संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि बिहार सरकार बाढ़ मे जनता के जान माल की भारी नुकसान के प्रति अगंभीर है यही कारण है कि सरकार बाढ़ राहत कार्य चलाने मे पुरी तरह नाकाम है,माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि सरकार किसानों के कर्ज और लगान माफ करे तथा फसल बर्बाद होने की वजह से फसल क्षति का सरकार प्रति ऐकड़ पचीस हजार ₹ मुआवजा दे तथा सभी बाढ़ पीड़ित परिवार को दस हजार ₹ और दो क्विंटल राशन उपलब्ध कराये माले नेता ने कहा कि इस बाढ़ की विभिषिका मे आरा प्रखंड मे एक दर्जन से अधिक लोगों की डुबने से मौत हुई है पर अब तक सरकार व उसका आपदा विभाग मुआवजा नहीं दिया है*।
       *आज के कार्यक्रम मे सामिल प्रमुख लोगों मे जिला कमिटी सदस्य अजय राम, बालमुंद चौधरी,गोपाल प्रसाद, आर वाई ए नेता शिव प्रकाश रंजन,आइसा राज्य सचिव सबीर कुमार, उमाकांत तिवारी,मुन्ना जी,किसान नेता अभय कुमार सिंह थे*
               क्यामुद्दीन अंसारी
Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts