DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

Covid-19 ) पूर्व मंत्री और राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यदेव राय एवं प्रदेश के पूर्व सचिव अजय कुमार सिंह को सादर श्रद्धांजलि

पटना  20 मई 2021 ;  राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचन्द्र पूर्वे,  प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं डॉ तनवीर हसन , प्रदेश के प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता , प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन एवं मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री सूर्यदेव राय एवं प्रदेश के पूर्व सचिव अजय कुमार सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि सूर्यदेव राय पार्टी के वरिष्ठ नेता व पार्टी के एक मजबूत स्तम्भ थे। 
वहीं अजय कुमार सिंह जो पूर्व सांसद और समाजवादी नेता स्व॰शिवशरण सिंह जी के नाती थे , एक नौजवान नेता थे इनसे पार्टी को अभी काफी अपेक्षाएं और संभावनाएं थी । इन दोनों का असमय  जाना पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। 
     हमारे ये दोनों साथी सामाजिक न्याय , धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के योद्धा थे। उनके निधन से राजद परिवार शोक व्यक्त करते  हुए उन्हें विनम्रता पूर्वक श्रधांजलि अर्पित करता है।  ईश्वर से प्रार्थना है की  उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार के लोगों को इस दुःख को सहने की शक्ति । 
               चित्तरंजन गगन 
         प्रदेश प्रवक्ता  राजद बिहार