DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

Covid-19) नवरात्रि स्पेशल गीत के एलबम शोभेला दरबार बुढ़िया माई के ,का विमोचन भाजपा के जिला कार्यालय में किया गया।

आरा/भोजपुर। आज भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ भोजपुर के द्वारा तैयार किया हुआ,नवरात्रि स्पेशल गीत के एलबम शोभेला दरबार  बुढ़िया माई के ,का विमोचन भाजपा के जिला कार्यालय में किया गया।
  आगत अतिथियों में बिहार सरकार केपूर्व मंत्री  सह बड़हरा के भाजपा विधयाक श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ,भाजपा भोजपुर के जिलाध्यक्ष डॉ प्रेम रंजन चतुर्वेदी जी,उपाध्यक्ष लव पाण्डेय जी,प्रहलाद राय जी ,कोषाध्यक्ष  दीपक सिंह जी,जिला मंत्री बन्दना राजवंशी जी,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंग बहादुर यादव जी,जिला मीडिया प्रमुख संजय सिंह जी ने सामूहिक रूप से विमोचन किया।
स्वर श्यामबाबू शिशोदिया ,गीत विनय बेलाउर ,संगीत अमित उपाध्याय ,माँ पार्वती इंटरनेशनल से आज यूट्यूब के माध्यम से पूरे देश मे रिलीज हुआ।
श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह जी ने कहा कि बुढ़िया माई के धाम सहार के एकवारी में बा।जहाँ हिन्दू के साथ साथ मुसलमान भी आपार आस्था राखेले बुढ़िया माई में।माई सबके कल्याण करेली।
जिलाध्यक्ष डॉ प्रेम रंजन चतुव्रेदी जी ने कहा कि बुढ़िया माई माँ कात्यायनी के अवतार बाड़ी।एकवारी गावँ में लगभग 865 ईस्वी सन में माँ का स्थान है।ऐसा सुनने में आता है।मैं भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ को बहुत बहुत बधाई देता है।