Categories: Bihar

Covid-19, घर- गृह में निर्मित मास्क वितरण किया गया एवं जनसेवा में जरूरतमन्दो के बीच सदैव उपस्थित रहने का लिया गया प्रण।

आरा/भोजपुर। आज भारतवर्ष ही नहीं विश्व में एक डर नोवल कोविड-19 का व्यक्ति व्यक्ति के मानस पटल पर अंकित हो चुका है। जानकारी ही बचाव कंपाइन के तहत इनरव्हील आरण्या अध्यक्षा पुनीता सिंह की अध्यक्षता में अमरदीप जय ,राजीव सहित अन्य मेंबर्स श्वेता दुबे, मीरा देवी, नव युवा परी, इशिता व रामा शंकर दुबे सावित्री देवी के आवास पर एक वृहद आयोजन किया गया इनरव्हील की महिलाओं ने जन सहयोग और जन सेवा के लिए डेढ़ सौ डेढ़ सौ मास्क, घर गृह में निर्मित मुफ्त वितरण के लिए दिन रात एक कर के बनाया गया।

 बताया जा रहा है कि इन मास्को की कीमत दिन प्रतिदिन मार्केट में बढ़ती जा रही है। आम जन साधारण क्रय करने में सक्षम नही है, असमर्थ है। उन्हें मुफ्त में दिया जायेगा।

 बहुत ही सावधानी से, हाथों को हैंड वॉश व सैनिटाइज कर ने के बाद कपड़ों को शीला गया है। उद्देश्य है कि कोरोनावायरस हाथों या संपर्क से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक संक्रमित ना हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है। इस क्वालिटी की बात करें तो आरामदायक और पहनने में आसान है। इन मास्को को सदर अस्पताल, सड़कों पर रिक्शा चलाने वाले, ऑटो चालकों, मजदूर ,सफाई कर्मचारियों, गॉड्स सहित कुछ गरीब जनता के बीच में  वितरित किया गया है।

रोटरी आरा सेंट्रल सचिव पुनीता सिंह द्वारा कहा गया कि यह समाज के गणमान्य लोग जैसे डॉक्टर अस्पतालों के कर्मचारी इन को सुरक्षित रखना, सुरक्षित सुरक्षा देना जो फोर्थ ग्रेड में बेहद जरूरी है। बाजार से ऐसे नहीं खरीद पा रहे हैं क्योंकि या तो वह उपलब्धि नहीं है या फिर बहुत ही महंगा है। इसे ध्यान में रखते हुए हमने अपने जनसेवा जन सहयोग से कार्यक्रम शुरू किया गया है।

इस क्लब की एक सदस्य शकीला बानो द्वारा कहा गया कि अस्पताल में जो मरीज बाहर से आए हैं। और फंस गए हैं।  उन्हें दुकानों व रचनाओं के बंद होने की वजह से भोजन उपलब्ध नहीं है। उन्हें फ्री भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी लिया गया। खुद का बचाव करते हुए जनसेवा में जहां जरूरत पड़ेगी सदैव उपस्थित रहने का प्रण पूरी टीम द्वारा लिया गया। 

Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts