Categories: Bihar

Covid-19 } गरीब सहायता निधि योजना बना गरीब परिवार को प्रति माह तीन हजार की सहयोग राशि दे राज्य सरकार :- अर्जुन गुप्ता

(पत्रकार सनोवर खान )
पटना :- राष्ट्रीय सामजिक न्याय मोर्चा के अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा कोविड 19 सहयोग केन्द्र की समीक्षा बैठक किया गया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई जिसमे मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान , राष्ट्रीय महासचिव बिनु सिंह , संजीव पाल , राकेश ठाकुर , रवि कुमार , नीलमणी पटेल मुख्य रूप से शामिल थे बैठक को सम्बोधित करते हुऐ मोर्चा के नेताओ ने कोविड 19 सहयोग केन्द्र के माध्यम से लोगो को सहयोग कर रहे मोर्चा के साथियो का न केवल मनोबल बढ़या बल्कि उनके सफल जीवन की शुभकामना भी दी।
मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान ने कहा कि इस महामारी मे आप सभी का सहयोग कभी व्यर्थ नही जायेगा भगवान भी सहयोग का मौका हर किसी को नही देते इस कर्म का फल आप सभी को आवश्य मिलेगा वही बैठक मे गरीब , मजदूर , निराश्रित ,एवं रोजाना कमाने खाने वाले व्यक्तियों के लिये भी इस संकट के समय सरकार का ध्यान आकर्षित कराने हेतु बात की गई जिसपर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार से हर एक गरीब , मजदूर , निराश्रित ,रोजना कमाने खाने वाले व्यक्तियों के जन धन खाता मे राज्य सरकार 3000 ( तीन हजार ) रुपया डालने का आग्रह भी किया।
श्री गुप्ता ने कहा कि जिस तरह केन्द्र सरकार किसान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में पैसा भेजती है। उसी के तर्ज पर गरीब सहायता निधि योजना बना राज्य सरकार को भी इस महामारी मे सहयोग करना चाहिए बैठक मे प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौधरी , पुष्पा कुमारी ,माला सिन्हा , नमो नरायण सिंह , शशि मोहन गुप्ता , अरुण कुमार , प्रकाश दिप कुमार , सन्नी चौरसिया , अंकित कुमार , राजेश कुमार आदि शामिल थे।
Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts