(प्रेस विज्ञप्ति)
आरा/भोजपुर। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला कार्यालय मे ‘सेवा और समर्पण’ अभियान कार्यक्रम के तहत चित्र प्रदशर्नी का उद्घाटन माननीय कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा फिता काटकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डाँ प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
चित्र प्रदर्शनी मे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नव भारत निर्माण मे योगदान के रुप मे बचपन से आज तक के साहसिक कार्यो का चित्रण किया गया है।चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से अपने यशस्वी प्रधानमंत्री के बचपन मे किए गए संघर्ष और साहसिक कार्यो के साथ-साथ युवाकाल के हिमालय मे तपस्या, सामाजिक कार्यो मे हिस्सा लेना और राष्ट्रप्रेम का चित्रण किया गया है।उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत, गुजरात मे अपने मुख्यमंत्रीत्व काल मे किए गए गुजरात माँडल,फिर अपने पहले प्रधानमंत्रीत्व काल मे किए गए साहसिक निर्णय के साथ-साथ दूसरे काल मे ऐतिहासिक बहुमत से वापस आना और ऐतिहासिक 370 धारा हटाना, तीन तलाक कानून,किसान,बेरोजगार, शिक्षा और कोरोना काल मे देश को सुरक्षित रखने के साथ-साथ सबका साथ,सबका विश्वास, सबका विकास और सबका प्रयास से दो-दो कोविड टीका को अंतरराष्ट्रीय मंजूरी प्रदान करते हुए अभी तक 60 % लोगो को टीकाकरण का चित्रण किया गया है।
उद्घाटन कार्यक्रम के बाद माननीय मंत्री जी ने प्रेस वार्ता किया।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के 71 वर्ष पूरा होने और 20 वर्ष का राजनीतिक सफर के उपलक्ष्य मे पार्टी द्वारा ‘सेवा और समर्पण’ अभियान 20 दिनो के लिए चलाया जा रहा है।17 सितम्बर से शुरू अभियान 07 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमे समाज के सभी वर्गो को सेवा भावना से समर्पित होकर पार्टी के कार्यकर्ता काम करेंगै।उक्त अभियान के अंतर्गत17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के 71 वे जन्मदिन पर पूजन,हवन,फल,मिठाई वितरण,सम्मानित करने का काम किया गया।
18 सितंबर को युवा मोर्चा द्वारा नव भारत मेला,19 सितंबर को सभी बूथो से माननीय प्रधानमंत्री जी को पोस्टकार्ड द्वारा बधाई एवं अभिनंदन दिया जाएगा।20 सितंबर को जिला के सभी मंडलो मे कम से कम 71 वृक्षो का वृक्षारोपण,21 सितम्बर को महिला मोर्चा द्वारा महिला कर्मयोगियों को सम्मानित,22 सितम्बर को किसान मोर्चा द्वारा किसान जवान सम्मेलन,23 सितंबर को अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और महादलित प्रकोष्ठ द्वारा समाज के लाभार्थी और बुजुर्गो को सम्मानित,24 सितंबर को प्रतिभावान खिलाडियों को सम्मान, 25 सितंबर को पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती को सभी बुथो पर पालीथीन मुक्त जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।26 सितंबर को सभी बूथो पर मन की बात,27 सितंबर को राशन बैग का वितरण,28 सितंबर को युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर,29 सितंबर को ओबीसी मोर्चा द्वारा लाभार्थी और बुजुर्गों को सम्मान कार्यक्रम,30 सितम्बर को शहीदों के परिवार से मिलना और सम्मानित करना,01 अक्टुबर को 71 स्थलो पर नदियों, घाटो की सफाई कार्यक्रम,02 अक्टुबर को गाँधी जयंती पर बूथ स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम,03 अक्टुबर को मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ द्वारा कार्यक्रम,04 अक्टुबर को क्विज,निबंध प्रतियोगिता,05 अक्टूबर को दिब्यांगो,वृद्धाश्रमों, अनाथालयों मे सेवा कार्यक्रम और 06 अक्टुबर को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।07 अक्टुबर को अभियान का समापन किया जाएगा।
कार्यक्रम मे प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाईगर, जिला प्रभारी कृष्णमोहन शर्मा, कौशल विद्यार्थी, सीडी शर्मा,बलराम सिंह, जिला उपाध्यक्ष शंभु चौरसिया, नरेन्द्र तिवारी, लव पांडेय,कौशल यादव,प्रतिमा चंद्रवंशी, महामंत्री श्रीभगवान सिंह,मदन स्नेही,जिला मंत्री वंदना राजवंशी, पवन सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक सिंह,मिडिया जिला संयोजक संजय कुमार सिंह,आईटी जिला संयोजक कुमार गौतम,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रंगबहादुर यादव,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह,अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र राम,जिला प्रवक्ता मनीष प्रभात,आरा नगर मंडल अध्यक्ष जीतु चौरसिया, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह,विशाल सिंह,अंकित तिवारी, हैप्पी तिवारी, राम प्रकाश पांडेय,कुंदन सिंह,आदि थे।