DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

Covid-19) किसानो की आमदनी दुगुनी करने व उनको सम्मान देने के लिए केन्द्र और बिहार सरकार दृढसंकल्पित है। रामसुरत राय

आरा/भोजपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा भोजपुर द्वारा ‘सेवा और समर्पण अभियान’ के अंतर्गत’ “किसान-जवान सम्मान समारोह’ स्थानीय जैन धर्मशाला जेल रोड मे किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रंगबहादुर यादव और संचालन मोर्चा महामंत्री संजय तिवारी ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप मे बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री श्री रामसुरत राय शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों मे बड़हरा विधायक श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह,प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाईगर, भाजपा जिलाध्यक्ष डाँ प्रेम रंजन चतुर्वेदी, भाजपा जिला प्रभारी कृष्णमोहन शर्मा, किसान मोर्चा जिला प्रभारी विपिन राय अन्य अतिथियों में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी प्रह्लाद राय किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता किरण सिंह,भाजपा जिला महामंत्री श्रीभगवान सिंह शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर पुष्प अर्पित और वंदे मातरम गायन के साथ  हुआ। उसके बाद मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों के द्वारा भोजपुर जिला से आए विभिन्न गांव के किसानों और जवानों को अंग वस्त्र और फूल माला के साथ सम्मानित किया गया। 
 भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाई नरेंद्र मोदी की सरकार और बिहार की नीतीश सरकार दोनों ही सरकारें किसानों के मान सम्मान के लिए लगातार प्रयास कर रही है ।अटल बिहारी बाजपेई जी के अंत्योदय योजना को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी साकार कर रहे हैं। आज किसान सम्मान निधि योजना के मार्फत किसानों को डायरेक्ट खाते में पैसा आ रहा है। 
दोनों सरकारें किसानों के समस्याओं को दूर करने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिसके तहत सूखा बाढ़ और फसल बर्बाद होने पर किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए एफ पीओ से जुड़ने की बात कही जिससे किसानों की आमदनी दुगनी किया जा सके और उनकेअनाज बर्बाद ना हो सके। उनके अनाज का व्यापार बिचौलिए के मार्ग से न हो। 
एफपीओ केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक योजना है जिसके द्वारा किसानों का एक समूह बनता है और वह समूह किसानों के हित और उनके आमदनी बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा तरीका है। उन्होंने भूमि के समस्याओं को दूर करने के लिए बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों  का भी वर्णन किए। किसानों की जमीन की समस्या के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। 
ऑनलाइन दाखिल खारिज और अन्य कार्य तेजी से किया जा रहा है। जमीनों की सर्वे किया जा रहा है और चकबंदी का भी व्यवस्था किया जाएगा।सभी पंचायतों में कर्मचारी और पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। विशिष्ट अतिथि के रूप में बड़हरा विधायक श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसान और जवान हमारे देश के धरोहर है, जिनके बदौलत हमारा देश समृद्ध हो रहा है ।
केंद्र और राज्य सरकार किसानों और जवानों के लिए बहुत सारे कार्य कर रही है। वही प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर ने कहा की किसान और जवान के कारण ही हम आर्थिक मजबूती और सुरक्षित है. भारतीय जनता पार्टी किसानों और जवानों को सम्मानित कर अपने आप को सम्मान देती है।  भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसानों और जवानों के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को बताते हुए कहा कि आज समृद्ध किसान और मजबूत जवान हमारे देश की शान है।
 किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंग बहादुर यादव ने अपने अध्यक्षीय स्वागत भाषण के साथ आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि किसान और जवानों को सम्मानित करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी हमेशा करती है। 
कार्यक्रम मे किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सरोज सिंह, उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, मुरलीधर सिंह, शशि राय, पुरुषोत्तम सिंह,जिला मंत्री कमल सिंह, मिथिलेश सिंह, माधव जी, प्रतीक जी, अमित  कुशवाहा,  राजेश वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष लव पांडे, शंभू चौरसिया, जिला मंत्री बंदना राजवंशी, मीडिया जिला संयोजक संजय कुमार सिंह, आईटी जिला संयोजक कुमार गौतम, कार्यालय प्रभारी सचिन सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष दीपक सिंह नरेंद्र सिंह ,विशाल सिंह विभु सिंह सहित भाजप और किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता शामिल हुए । 
 *किसान मोर्चा भोजपुर द्वारा ट्रैक्टर जुलुस निकाली गई।*
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 20 दिवसीय सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा भोजपुर ने आज किसानों के मान सम्मान में ट्रैक्टर जुलूस निकाली गई। ट्रैक्टर जुलूस कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय रमना मैदान मे माननीय बड़हरा विधायक श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम रंजन चतुर्वेदी, जिला प्रभारी कृष्ण मोहन शर्मा और किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रंग बहादुर यादव ने पार्टी झंडा दिखाकर किया।
 सैकड़ों ट्रैक्टर को पार्टी झंडा और बैनर से सजा कर जुलूस निकाला गया। भारत माता की जय, जय जवान जय किसान,जय भाजपा, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद  गगनचुंबी नारों से गुंजते हुए रमना के चारों तरफ हजारों कार्यकर्ताओं के साथ निकाली गई ।उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, किसान मोर्चा के पदाधिकारी, समर्थक, किसान और कार्यकर्ता  बढ पर चढ़कर हिस्सा लिए। 
बड़हरा के माननीय विधायक श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जुलूस को संबोधित करते हुए कहाँ कि नरेंद्र मोदी जी किसानों के लिए बहुत कार्य कर रहे हैं। आज आज किसान को समृद्ध करने के लिए बहुत सारी योजनाएं केंद्र द्वारा चलाई जा रही है, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के 71 हुए जन्म दिवस पखवारे के दौरान किसानों, मजदूरों, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों के लिए भाजपा द्वारा 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रंगबहादुर  यादव ने आए हुए सभी किसानों कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धन्यवाद दिए ।