Categories: Uncategorized

Covid-19 ) ऑक्सीजन की समस्या का समाधान/अब आमलोगों को आसानी से उपलब्ध करने आगे आया रोटरी ऑक्सीजन बैंक।

रोटरी ऑक्सीजन बैंक सूरज स्टील फैक्ट्री चित्रटोली रोड आरा।
आरा/भोजपुर। (जॉर्नलिस्ट गौतम कुमार)  रोटरी ऑक्सीजन बैंक जो रोटरी क्लब ऑफ आरा द्वारा संचालित है व यह  संस्थान शिक्षा, स्वाथ, पर्यावरण व ऑक्सीजन के साथ साथ कई विभिन्न कर्यो से आमलोगों की परेशानियों में बढ़ चढ़ कर सेवा प्रदान करता रहा हैं।
यह क्लब वर्ष 1957 से लोगो के सुख दुःख से जुड़ा रहा है कई  सालों से लोगो के हित में कार्यरत यह संस्थान कोरोना महामारी में फिर लोगो की समस्या का समाधान करने आगे आ गया है।
कोविड महामारी से बढ़ते संक्रमित लोगो की समस्या को देखते हुए व अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से बेमौत मरते लोगो को देख क्लब के सभी सदस्यों में शामिल आरा शहर के मशहूर डॉक्टर एस एम ईसा, डॉक्टर एस के के दीना , डॉक्टर जीत शर्मा, डॉक्टर जीवेश कुमार, कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर पी के द्विवेदी, अवधेश कुमार पांडेय, राम कुमार सिंह व मुखिया संघ अध्यक्ष मनोज सिंह, रामेश्वर प्रसाद, संजीव गुप्ता, माधव कृष्ण अग्रवाल, सहित सूरज स्टील फैक्ट्री व क्लब के अध्यक्ष पंकज कुमार प्रभाकर, सचिव प्रशांत जैन द्वारा आमलोगों के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध करने का निर्णय लिया गया है।
आमलोगों तक आसानी से ऑक्सीजन पहुंच सके लिए ऑक्सीजन बैंक उपलब्धता सूरज स्टील फैक्ट्री को केंद्र बनाया गया है। और ऑक्सीजन सहित क्लब से जुड़ी हर समस्या का समाधान हेतु आमलोगों के लिए दो मोबाइल नम्बर भी जारी किया गया है।
ऑक्सीजन बैंक , सूरज स्टील फैक्ट्री चित्रटोली रोड आरा व क्लब अध्यक्ष पंकज कुमार प्रभाकर मोबाइल नम्बर 9431070400 व सचिव प्रशांत जैन मोबाइल नंबर 9431419369 पर सम्पर्क सूत्र जारी किया गया है।
Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts