DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

Covid-19 शुक्रवार को लागू लॉकडाउन के बीच पहली बार आरा स्टेशन पहुची स्पेशल ट्रेन, कोटा से आएं 1246 यात्री।

[मुकेश सिंह जैतेश]
भोजपुर/आरा :-पूरे देश में वैश्विक महामारी के मद्देनजर जारी लॉक डाउन के बीच प्रवासियों एवं कोटा के छात्रों को लेकर पहली बार स्पेशल ट्रेन आरा पहुच है। हालांकि गृह मंत्रालय की ओर से पूरे देश मे 17 मई तक लॉक डाउन लागू किया गया है। लेकिन बिहार या अन्य प्रदेशों के बाहर लाखों की संख्या में लोगों के फंसे होने के कारण सरकार की ओर से यह विशेष सुविधा शुरू की गई है। 
लॉकडाउन में प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए ‘स्पेशल’ ट्रेने रेलवे की ओर से चलाई जा रही है। लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को पहली बार कोई यात्री ट्रेन आरा स्टेशन पर पहुची  है। इस बाबत भोजपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में 12 बजे पहली ट्रेन कोटा से आरा पहुचने वाली है। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 1246 यात्री रहे है। जिसमें भोजपुर जिले के 335,बक्सर जिले के 193,वहीं कैमूर के 165 और रोहतास जिले के 553 लोग शामिल हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर वयापक तैयारियां किया गया था। 
सभी यात्रियों/छात्रों के आरा रेलवे स्टेशन उतरने के बाद बक्सर, कैमूर और रोहतास जिले के छात्र-छात्राओं को बस के माध्यम से उनके जिला मुख्यालय भेजा गया। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक भोजपुर जिले के छात्र छात्राओं को उनके प्रखंडवार बस की रुट निर्धारित की गई थी। सभी को उनके घर के निकटतम प्रखंड मुख्यालय तक भेजा गया। अगर कोई भी अभिभावक अपने बच्चों को खुद ले जाना चाहते थे, उन्हें आरा रमना मैदान में बुलाया गया।  किसी भी परिस्थितिवश अनाधिकृत व्यक्ति का रेलवे स्टेशन परिसर में प्रवेश वर्जित रहा।